{"_id":"63f3c27cfd874dd03a09e502","slug":"pathaan-actor-shah-rukh-khan-motivational-words-for-students-giving-board-exams-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: किंग खान ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स का हौसला, कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: किंग खान ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स का हौसला, कही यह बात
Tue, 21 Feb 2023 12:30 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:30 AM IST
सार
बोर्ड के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स को शाहरुख खान ने काफी काम के टिप्स दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्कूल के दिन भी याद किए।
विज्ञापन
फिल्म पठान
- फोटो : social media
विस्तार
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' की वजह से मीडिया की सुर्खियों में हैं। किंग खान यूं तो अपने अभिनय और लुक्स की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं, मगर इसके अलावा एक और वजह भी है जो उन्हें खास बनाती है। वह वजह है शाहरुख खान का अंदाज। शाहरुख खान जिंदादिली के साथ जिंदगी जीते हैं। यही बात वह समय-समय पर अपने फैंस को भी बताते नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर किंग खान का ऐसा ही अंदाज नजर आया। एक्टर बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट के लिए मोटिवेशनल टिप्स देते नजर आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा की इस अहम घड़ी में शाहरुख खान ने बच्चों से काफी अहम बातें कही हैं। दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान ने 'आस्क एसआरके सेशन' शुरू किया। इस दौरान यूजर्स ने एक्टर से काफी दिलचस्प सवाल पूछे। वहीं एक यूजर ने शाहरुख से कहा, 'सर प्लीज कुछ मोटिवेशनल बातें उन बच्चों के लिए कहिए, जो 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं देने वाले हैं।' इस पर शाहरुख खान ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
Murder Mubarak: 11 साल बाद फिल्मों की दुनिया में धमाका करने लौटी यह अभिनेत्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
विज्ञापन
शाहरुख खान ने लिखा, 'खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, मेहनत करो। लेकिन, घबराओ बिल्कुल मत। मैं स्कूल के मार्च पास्ट में एक प्लेकार्ड ले जाता था... । अपना बेस्ट दो और बाकी सब को छोड़ दो' बस तनाव मत लो। ऑल द बेस्ट।' शाहरुख खान का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख के इस जवाब पर यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।
Bholaa: फिल्म भोला का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' रिलीज, अमाला पॉल संग इश्क लड़ते दिखे अजय देवगन
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों 'पठान' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों वह अपनी दो आगामी फिल्मों 'जवान' और 'डंकी' को लेकर भी तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान को सलमान खान की 'टाइगर 3' में स्पेशल अपीयरेंस में भी देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में सलमान-शाहरुख इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत