फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parul Gulati Support Singer Karan Aujla Amid Allegations Of Infidelity

‘वो अपनी पत्नी को…’, पारुल गुलाटी का बड़ा बयान; करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी

Sat, 17 Jan 2026 04:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 17 Jan 2026 04:36 PM IST
सार

Parul Gulati Support Singer Karan Aujla: पिछले दिनों एक महिला ने करण औजला पर शादी में रहते हुए चीटिंग करने के आरोप लगाए। यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है। इसी बीच एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने करण औजला को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
Parul Gulati Support Singer Karan Aujla Amid Allegations Of Infidelity
करण औजला, पारुल गुलाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@gulati06

विस्तार

‘आज मैं भी करण औजला के बारे में आपको कुछ बताऊंगी…’। इंस्टाग्राम पेज पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने काफी कुछ बताया। हाल ही में पंजाबी सिंगर करण औजला पर शादी-शुदा होते हुए भी किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में रहने के आरोप लगे हैं। यह आरोप एक एमएस गौरी नाम की महिला ने लगाए थे। इन्हीं खबरों के बीच पारुल ने करण औजला को लेकर क्या कहा, जानिए।

विज्ञापन

पारुल ने सुनाया करण औजला से मुलाकात का किस्सा
अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में पारुल ने बताया कि वह कई साल पहले करण औजला के मिली थीं। करण ने उन्हें पहचान लिया था। यह बात पारुल के लिए काफी मायने रखती थी। करण औजला ने पारुल को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया। लेकिन कुछ वक्त के बाद अनफॉलो कर दिया। इस बात का उन्हें काफी दुख है। लेकिन पारुल कहती हैं, ‘करण ने मुझे अनफॉलो किया, इसका एक ही कारण हो सकता था कि वो अपनी पत्नी को सिक्योर फील करना चाहते हों। वह अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए जो लड़की उन पर चीटिंग के आरोप लगा रही है, क्या उसे पता नहीं था कि करण औजला पहले से शादी-शुदा है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parul Gulati 🤍 (@gulati06)


आरोपों को पारुल ने झूठा बताया
पारुल आगे अपनी वीडियो में कहती हैं कि इस पूरे मामले का फायदा आरोप लगाने वाली लड़की को हुआ है। उसके ही फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ गए हैं। इस तरह पारुल गुलाटी ने सिंगर करण औजला को अपना सपोर्ट दिया। उनके लिए जो आरोप लगाए गए हैं, उन सबको झूठा करार दे दिया है।

 

पारुल गुलाटी करियर फ्रंट में क्या कर रही हैं?
पारुल गुलाटी ने टीवी सीरियल, वेब सीरीज में बतौर एक्ट्रेस काफी काम किया। साथ ही वह अपना एक हेयर एक्सटेंशन ब्रांड भी चलाती हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed