फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Gifted 25 Lakhs Diamond Necklace to Paris Hilton

सलमान ने विदेशी हीरोइन को पहनाया 25 लाख का हार

Wed, 10 Dec 2014 03:12 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Gifted 25 Lakhs Diamond Necklace to Paris Hilton

पुणे की एक पार्टी में सलमान खान ने एक अनोखा काम किया। सलमान खान ने हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री पेरिस हिल्टन को सबके सामने हार पहना दिया। यह हार सलमान खान लेकर नहीं आए थे बल्कि उन्होंने गायक मीका के गले से यह हार उतारकर हिल्टन को पहनाया।

विज्ञापन


पेरिस ने बाद में मीका और सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा सलमान खान और मीका सिंह, डायमंड के खूबसूरत खंडा नेकलेस के लिए शुक्रिया। मुझे बहुत मजा आया। इस प्यारे तोहफे के लिए धन्यवाद। मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगी। मुझे अपना नया तोहफा पसंद है। एक बार फिर से शुक्रिया।
विज्ञापन


आमिर ने अनुष्का के लिए खरीदी साड़ी

Salman Khan Gifted 25 Lakhs Diamond Necklace to Paris Hilton

लगता है कि यह उपहारों का मौसम है। एक तरफ सलमान ने पेरिस को हीरों का हार गिफ्ट किया तो दूसरी तरफ आमिर खान ने पीके फिल्म में अपनी हीरोइन अनुष्का शर्मा के लिए साड़ी खरीदी।

फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए हाल में वाराणसी गए आमिर खान ने अनुष्का शर्मा के लिए बनारसी साड़ी खरीदी है। आमिर बनारस से अनुष्का के लिए कोई यादगार चीज ले जाना चाहते थे। करीब घंटे भर तक बहुत सारी साडिय़ां देखने के बाद उन्होंने एक साड़ी का चुनाव किया। वाराणसी आमिर खान की मां का भी घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed