{"_id":"490bba38-a1d3-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"parineeti-want-to-be-mother-without-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बिना ही मां बनना चाहती हैं परिणीति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बिना ही मां बनना चाहती हैं परिणीति
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा जिन्होंने अब तक केवल दो ही फिल्में की हैं, शादी से पहले मां बनना चाहती हैं। उनके इस बयान के फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग मतलब निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हाल में पत्रकारों से बातचीत में बच्चों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। यही नहीं वे एक की बजाए कई बच्चों को एक साथ गोद लेना चाहती हैं।
उनसे जब यह पूछा गया कि आप शादी कब कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि अभी शादी का मत पूछिए। हां, मगर मैं मां जरूर जल्दी बनना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि मैं बच्चों को अडॉप्ट करूं।
विज्ञापन
दरअसल, परिणीति चोपड़ा के माता पिता व्यक्तिगत तौर पर एक ऐसी संस्था चलाते हैं जिसमें वह 50 से भी अधिक बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। अब परिणीति भी अपने माता पिता के ही नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं।
विज्ञापन
उनसे जब यह सवाल किया जाता है कि क्या वह एंजेलिना जॉली या सुष्मिता सेन से प्रभावित हैं, तो वह साफ कहती हैं कि वे अपनी मां से प्रभावित हैं।
हालांकि परिणीति ने साफ किया है कि वे शादी जरूर करेंगी लेकिन वे अनाथ बच्चों की मदद भी जरूर करना चाहती हैं। बताते चलें कि रवीना टंडन व सुष्मिता सेन ने भी कई बच्चियों को गोद लिया है।