{"_id":"642b30857417a239d3060403","slug":"parineeti-chopra-raghav-chadha-may-get-engaged-in-april-first-week-as-per-reports-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की सगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट, यहां हो रही रिंग सेरेमनी की तैयारी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की सगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट, यहां हो रही रिंग सेरेमनी की तैयारी!
Tue, 04 Apr 2023 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:31 AM IST
सार
एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि परिणीति अप्रैल के पहले हफ्ते में राघव से सगाई कर सकती हैं। सगाई की खबरों के बीच हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : insta
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों में दोनों को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। पहले उन्हें एक साथ डिनर के लिए स्पॉट किया गया और उसके अगले दिन दोनों लंच करने साथ गए। इसके बाद से ही खबरें आनी शुरू हो गईं कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Apurva Asrani: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अपूर्व असरानी, बोले- हिट फिल्मों के बाद भी उन्हें किया इग्नोर
जल्द हो सकती है सगाई
अब एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि परिणीति अप्रैल के पहले हफ्ते में राघव से सगाई कर सकती हैं। सगाई की खबरों के बीच हाल ही में परिणीति और राघव को एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया। जहां एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। वहीं, राघव कैजुअल लुक में दिखे। बता दें कि परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'चश्मिश' लिखा है। इस पोस्ट पर उनके फैंस यह सवाल करते दिखे कि क्या यह नाम उन्हें राघव चड्ढा ने दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में खतरनाक मिशन पर लौटे क्रिस हेम्सवर्थ
प्रियंका भी होंगी शामिलः रिपोर्ट्स
परिणीति की चचेरी बहन, प्रियंका चोपड़ा जोनास भी इन दिनों निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके भी जल्द ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। मीरा चोपड़ा और इस नए जोड़े के करीबी दोस्तों के भी उनके सगाई समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों के परिवार की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Love Kills 2: दूसरे सीजन के साथ डिस्कवरी+ पर 'लव किल्स' की वापसी, पर्दे पर दिखेगा अमरोहा हत्याकांड का खौफ