फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra raghav chadha dating and wedding rumours harrdy sandhu congratulate actress

Parineeti Raghav: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राघव-परिणीति? हार्डी संधू ने भी दे दी बधाई

Fri, 31 Mar 2023 10:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 31 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हार्डी संधू ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
parineeti chopra raghav chadha dating and wedding rumours harrdy sandhu congratulate actress
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्ढा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आजकल दोनों अक्सर एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए जा रहे हैं। जिसके बाद इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द परिणीति और राघव का रोका होने वाला है। खबरें यह भी हैं कि दोनों के रोका के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत आ सकती हैं, उनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इन सबके बीच परिणीति संग फिल्म कोड नेम तिरंगा में काम कर चुके सिंगर और अभिनेता हार्डी संधू ने एक्ट्रेस को फोन करके बधाई दी है।

विज्ञापन

parineeti chopra raghav chadha dating and wedding rumours harrdy sandhu congratulate actress
परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू - फोटो : insta

हार्डी संधू ने दी शुभकामनाएं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हार्डी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में बातचीत करते थे। तब वह कहती थी कि मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। फोन करके बधाई देने की बात पर उन्होंने कहा, 'हां मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी है।' 


इसे भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: 'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे किंग खान, शो में साउथ सितारों का भी लगेगा जमावड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

parineeti chopra raghav chadha dating and wedding rumours harrdy sandhu congratulate actress
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आप के नेता ने दी थी बधाई
बता दें कि हार्डी संधू से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनकी यूनियन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!!!'

विज्ञापन

parineeti chopra raghav chadha dating and wedding rumours harrdy sandhu congratulate actress
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रेस्टोरेंट के बाहर हुए थे स्पॉट
बता दें कि राघव और परिणीति को कुछ समय पहले रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें सामने आई थीं। इसके बाद आप सांसद के बधाई वाले ट्वीट ने इस खबर पर मुहर लगा दी। वहीं अब हार्डी संधू का भी एक्ट्रेस को बधाई देना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed