फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra makes false news about her fitness

खुल गई परिणिती चोपड़ा की पोल, सबके सामने आ गई सच्चाई

Wed, 23 Dec 2015 12:35 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra makes false news about her fitness

अपनी फिटनेस वाली तस्वीरें जारी करने के बाद परिणिती चोपड़ा सबको सलाह दे रही हैं कि उन्हें कैसे अपने खाने-पीने पर नियंत्रण रखना चाहिए, अलग-अलग तरह की कसरत करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ऐसा ही किया। परंतु बॉलीवुड में चर्चा है कि यह सही नहीं है। परिणिती ने करीब 10 लाख रुपये खर्च करके ऑस्ट्रिया के एक क्लीनिक की मदद से नया रूप-रंग पाया है।

विज्ञापन


ज्ञान बांटना दुनिया के सबसे आसान कामों में से है। इन दिनों परिणिती चोपड़ा यही कर रही हैं। जब से उन्होंने अपनी ‘नई फिटनेस’ वाली तस्वीरें सोशल-संसार में जारी कीं, तब से वह बता रही हैं कि यह सब उनके लिए कितना कठिन था। पहली ही फिल्म से अपने वजन को लेकर चर्चाओं में रहने वाली परिणिती बीते साल भर से बेरोजगार हैं और उनके पास फिल्म नहीं है।
विज्ञापन


अपने हर इंटरव्यू में कह रही हैं कि बस जल्द ही उनकी फिल्म की घोषणा होने वाली है। खैर, अक्सर कहा गया कि परिणिती का वजन उनके लिए मुश्किल बन रहा है और अंततः उन्होंने इस वजन से निजात पा ली है। मजेदार बात यह है कि यह हीरोइन अब सबको बता रही है कि कैसे उन्हें खान-पीने पर नियंत्रण रखना चाहिए, कैसे संयमित दिनचर्या जीनी चाहिए ताकि अपने आपको फिट बनाए रख सकें। उनका अंदाज कुछ ऐसा है कि जैसे उन्होंने इसी तरह खुद को फिट बनाया है। परंतु बॉलीवुड में हो रही चर्चाएं कुछ और ही कह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणिती ने अपने नए अवतार को पाने के लिए मोटी रकम खर्च की

parineeti chopra makes false news about her fitness

ताजा तस्वीरें में कड़ी एक्सरसाइज करती दिख रहीं परिणिती की सच्चाई के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने नया फिगर पाने में ऑस्ट्रिया में होने वाले एक डिटॉक्स प्रोग्राम की मदद ली है। पिछले दो साल में ऑस्ट्रिया बॉलीवुड सितारों के बीच डिटॉक्स प्रोग्राम के लिए काफी मशहूर हुआ है और कहा जाता है कि आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी से लेकर अर्जुण कपूर और रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ तक इसकी मदद ले चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि परिणिती ने अपने नए अवतार को पाने के लिए मोटी रकम खर्च की, तब जाकर दुबली हो सकी हैं। जानकारों का कहना है कि इस कार्यक्रम में मदद से व्यक्ति एक साल तक अपने आकार में रहता है और भविष्य में उसे फिर वहां जाकर नए सिरे से मदद लेनी पड़ती है। अर्जुन कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए नियमित रूप से ऑस्ट्रियाई क्लीनिक की मदद लेते हैं।

परिणिती ऑस्ट्रिया जाकर क्लीनिक की मदद लेने की बात छुपा रही हैं और सबको बता रही हैं कि पिछले एक साल में अनुशासित जीवन की वजह से वह नए रूप में आ सकी हैं। परिणिती ने मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि जिम में मैं बोर हो जाती हूं और कार्डियो तथा वेट करना मुझे अच्छा नहीं लगता। इसलिए मैंने अपने लिए ऐसा फिटनेस कार्यक्रम चुना जिसमें हर चीज का मिक्स है। इसमें ट्रेडमिल, स्वीमिंग से लेकर केरल का मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू शामिल है।

बॉलीवुड सितारों को आजकल ऑस्ट्रिया किसी जादुई देश की तरह लग रहा है

parineeti chopra makes false news about her fitness

साथ ही वह कह रही हैं कि अब मैं खाने-पीने को लेकर बहुत सजग हो गई हूं और रात आठ बजे के बाद कुछ नहीं खाती। मैं ध्यान रखती हूं कि जो भी खाऊं वह हेल्दी फूड हो। परिणिती दूसरों को सलाह दे रही हैं कि वजन करने के लिए सबसे पहले खाने-पीने पर कंट्रोल करो और शुरुआती दो-ती हफ्ते में हल्का भोजन करके अपनी आदत को बदलना शुरू करो। परिणिती के इस ज्ञान देने पर जानकारों को हंसी आ रही है कि वह सच्चाई क्यों नहीं बता रही हैं। क्या यह लोगों को गुमराह करना नहीं है?

इस प्रोग्राम में शरीर में किसी तरह की सर्जरी नहीं होती है और तमाम तरह के टेस्ट करके यह पता लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति का शरीर कितना तनाव, वजन या खिंचाव झेल सकता है। इसके अलावा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनिक तत्वों का दवाओं से बाहर निकाला जाता है। तब विशेषज्ञ यह बताते हैं कि व्यक्ति को छह महीने तक क्या, कब, कितना खाना-पीना है। साथ ही क्लीनिक में पंद्रह दिन से लेकर एक महीने तक व्यक्ति को रख कर विशेष प्रकार की कसरत इत्यादि कराई जाती है। इस सबके लिए कुल पांच से दस लाख रुपये तक खर्च आता है।

बॉलीवुड सितारों को आजकल ऑस्ट्रिया किसी जादुई देश की तरह लग रहा है और यही वजह है कि जरा भी मोटा लगने वाला व्यक्ति अब वहां भाग रहा है। खबर है कि कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान भी ऑस्ट्रिया पहुंच चुकी हं  और डिटॉक्स क्लीनिक की सेवाएं ले रही हैं। अतः जल्द ही वह भी नए अवतार में दिखाई पड़ेंगी। 50 वर्षीया फराह अपने वजन को लेकर सजग रही हैं मगर 2008 तीन बच्चों के जन्म के बाद उन्हें मोटापे से जूझना पड़ा है। चर्चा है कि जल्द ही हुमा कुरैशी भी ऑस्ट्रिया जाने का मन बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed