फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti chopra does not have time for love

अर्जुन ने किया प्रियंका चोपड़ा की बहन को प्रपोज, परिणीति ने दिया इंटरेस्टिंग जवाब

Sun, 30 Sep 2018 07:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Parineeti chopra does not have time for love
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों 'इश्कजादे' के बाद दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। खबर है कि एक पॉप गीत से प्रेरित होकर अर्जुन अपनी कोस्टार परिणीति चोपड़ा से पूछ बैठे कि क्या वह उन्हें प्यार करती हैं? इस पर परिणीति ने बड़े ही रोचक तरीके से जवाब दिया। 

विज्ञापन


अर्जुन के सवाल पर परिणीति ने कहा, ‘प्यार के लिए समय नहीं है। फिलहाल मुझे अपने बालों का रंग अच्छा लग रहा है।’ अप्रत्याशित उत्तर से अर्जुन पर क्या गुजरी होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की तारीफ की थी। 
विज्ञापन


तब अभिनेत्री लिखा था कि, ‘अर्जुन मेरे लिए सबसे सुसंगत कोस्टार हैं। वह एक भरोसेमंद मेंटर और ईमानदार दोस्त हैं।’ इसके अलावा अर्जुन कपूर की दादी मां भी परिणीति को पसंद करती हैं। दादी के मुताबिक उन्होंने अर्जुन की जितनी भी फिल्में देखी हैं उसमें अर्जुन और परिणीति की जोड़ी उन्हें काफी अच्छी लगी। वह यह भी सोचती हैं कि दोनों वास्तविक जीवन में भी अच्छी जोड़ी साबित होंगे। 'नमस्ते इंग्लैंड' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed