फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra and hardy sandhu starrer Code Name: Tiranga to release on 14 October 2022 in theaters

Code Name Tiranga: परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म की रिलीज डेट घोषित, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Mon, 19 Sep 2022 12:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 12:38 PM IST
सार

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर फिल्म कोड नेम: तिरंगा अगले महीने 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 
 

विज्ञापन
parineeti chopra and hardy sandhu starrer Code Name: Tiranga to release on 14 October 2022 in theaters
Code Name: Tiranga - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और मशहूर पंजाबी गायक हार्डी संधू स्टारर फिल्म कोड नेम: तिरंगा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की इस अगली फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले महीने 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन


 

बड़े पर्दे पर अपनी अलगी फिल्म की रिलीज को लेकर फिल्ममेकर रिभु दासगुप्ता काफी उत्साहित है। इस दौरान फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि, ''मुझे अपनी अगली फिल्म कोड नेम: तिरंगा की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह एक्शन एंटरटेनर पसंद आएगी, जो देश के लिए अपना कर्तव्य निभाने वाले एक सैनिक के बलिदान पर आधारित है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो कोड नेम: तिरंगा एक जासूस की कहानी है, अपने राष्ट्र के लिए एक अडिग और निडर मिशन पर है। फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, अपने गानों के लिए मशहूर गायक  हार्डी संधू अपने अभिनय कौशल से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते दिखाई देंगे। फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे।

 

विज्ञापन

फिल्म कोड नेम: तिरंगा गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और विवेक बी अग्रवाल द्वारा किया गया है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed