फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal on Film The Taj Story Says Not trying to create Hindu-Muslim controversy just stating facts

‘द ताज स्टोरी’ की कंट्रोवर्सी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले-हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं

Thu, 30 Oct 2025 07:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Oct 2025 07:27 PM IST
सार

The Taj Story Movie controversy: जल्द ही परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज होने वाली है। लेकिन यह फिल्म रिलीज से पहले विवाद में घिर गई है। फिल्म से जुड़े विवाद पर परेश रावल ने खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Paresh Rawal on Film The Taj Story Says Not trying to create Hindu-Muslim controversy just stating facts
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

परेश रावल का कहना है कि फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में कोई झूठ नहीं है। उनका दावा है कि यह फिल्म विश्व प्रसिद्ध स्मारक यानी ताजमहल के बारे में तथ्य ही पेश करती है। इससे आगे चलकर पर्यटन को ही बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


परेश रावल को फिल्म की रिसर्च अच्छी लगी
पीटीआई से की गई बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘हमारे सिनेमा में बहुत सारा 'छल-कपट' और झूठ है। लेकिन हमारी फिल्म में कोई झूठ नहीं है, सिर्फ तथ्य हैं। जब मेरे पास फिल्म की स्क्रिप्ट आई, तो मैंने उसे पढ़ा और मुझे यह पसंद आई। मुझे फिल्म की रिसर्च अच्छी लगी। मैंने कुछ दोस्तों के साथ तथ्यों की पुष्टि की और पाया कि यह सही थे। इसके बाद मैं निर्देशक से मिला। हमने तय किया कि फिल्म में कोई कट्टर राष्ट्रवाद नहीं होगा, यह फिल्म सिर्फ ताज के बारे में होगी।’ 
विज्ञापन


विवाद खड़ा करना नहीं चाहते हैं 
परेश रावल आगे कहते हैं,  ‘लोग कह रहे हैं कि हम हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हम हमेशा से इससे दूर रहे हैं। हम एक शोध वाली मजेदार फिल्म बनाना चाहते थे जो हमारे यहां बनती नहीं हैं।’ इस फिल्म को तुषार अमरीश गोयल ने डायरेक्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: UP News: परेश रावल अभिनीत फिल्म 'द ताज स्टोरी' पर प्रतिबंध की मांग, भाजपा नेता ने किया ये दावा 

क्या है ‘द ताज स्टोरी’ के मेकर्स का दावा 
मेकर्स का दावा है यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक ऐसे अध्याय को पेश करती है जिसे पहले कभी किसी ने सामने लाने की हिम्मत नहीं की। इस महीने की शुरुआत में, फिल्म का पहला पोस्टर तब विवादों में घिर गया था जब इसमें परेश रावल के किरदार को ताजमहल का गुंबद हटाते और उसमें से भगवान शिव की एक मूर्ति निकलते हुए दिखाया गया था। पोस्टर के पीछे का विचार यह है कि यह ताजमहल नहीं है। कुछ लोग इसे 'तेजो महालय' कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed