‘बेवकूफ रिपोर्टर…’, ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी एक पोस्ट पर भड़के परेश रावल, आरजे सायमा को सुनाई खरी-खोटी; देखें पोस्ट
Paresh Rawal Angry On Dhurandhar 2 Post: अभिनेता परेश रावल ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी एक पोस्ट को लेकर नाराज हो गए। यही नहीं उन्होंने इसको लेकर एक आरजे तक को खरी-खोटी सुना डाली। जानिए क्या है पूरा मामला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हालांकि, एक ओर जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ पैसे छाप रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म पर प्रोपेगेंडा फिल्म होने का भी आरोप लगाया जा रहा है। यही कारण है कि इस बार फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। ऐसे में अब फिल्म को एक निगेटिव रिव्यू मिलने के बाद, परेश रावल की उस पर प्रतिक्रिया अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
आरजे सायमा ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर री-शेयर की एक रील
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। इसी क्रम में आरजे सायमा ने भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिव्यू से जुड़ी एक रील अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। इस रील में दो लोग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सारकास्टिक समीक्षा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको शेयर करते हुए सायमा ने कैप्शन में लिखा, ‘हाहाहा। धुरंधर की सबसे अच्छी समीक्षा!’ लेकिन अभिनेता परेश रावल को आरजे सायमा की ये टिप्पणी पसंद नहीं आई।
Your job as a stupid reporter is secured . Nobody wants it. https://t.co/eWzsGcywPw
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 19, 2026
परेश रावल ने आरजे को बताया बेवकूफ
आरजे सायमा की यह पोस्ट परेश रावल को पसंद नहीं आई उन्होंने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘बेवकूफ रिपोर्टर के तौर पर तुम्हारी नौकरी पक्की है। कोई इसे नहीं चाहता।’ हालांकि, सायमा ने बताया कि वह आरजे हैं, रिपोर्टर नहीं। इसलिए यह टिप्पणी टेक्निकली गलत है। अपने जवाब में उन्होंने कहा, ‘अपने तथ्यों को सही करो। मैं रिपोर्टर नहीं हूं। तुम सिर्फ एक अभिनेता हो, असल जिंदगी में अपनी कला से बहुत दूर।’ अब परेश रावल की ये टिप्पणी चर्चा का विषय बनी हुई है।
‘धुरंधर’ के समय भी परेश रावल ने किया था कुछ ऐसा
वैसे ये पहली बार नहीं है। पिछले साल जब ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी, तब भी परेश रावल ने कुछ ऐसा ही किया था। तब उन्होंने फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा की फिल्म को लेकर किए गए निगेटिव रिव्यू की आलोचना की थी। अब सीक्वल के बाद परेश रावल एक बार फिर फिल्म के निगेटिव रिव्यू करने पर नाराज हो गए हैं।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन इस बार फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है और रिव्यू भी मिले-जुले हासिल हो रहे हैं। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग ही इतनी थी कि फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।