{"_id":"61852a50fddc2a67d808577f","slug":"paparazzo-asks-alia-bhatt-to-walk-with-ranbir-kapoor-watch-her-instant-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: जब पैपराजी ने आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के साथ चलने के लिए कहा, देखिये फिर क्या हुआ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: जब पैपराजी ने आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के साथ चलने के लिए कहा, देखिये फिर क्या हुआ?
Fri, 05 Nov 2021 06:27 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:27 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को मुंबई में एक काली पूजा पंडाल में दिखे। वे अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मां काली का आशीर्वाद लेने के लिए पहंचे थे। आलिया भट्ट आगे-आगे चल रही थी और रणबीर कपूर उनके पीछे थे।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को मुंबई में एक काली पूजा पंडाल में दिखे। वे अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मां काली का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। आलिया भट्ट आगे-आगे चल रही थी और रणबीर कपूर उनके पीछे थे। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तभी एक फोटोग्राफर ने रणबीर और आलिया को एक ही फ्रेम में उतारने के लिए उनसे साथ-साथ चलने का निवेदन किया। जैसे ही पैपराजी ने आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के साथ-साथ चलने के लिए कहा, उन्होंने फौरन इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
क्या कहा आलिया भट्ट ने?
जैसे ही पैपराजी ने आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के साथ-साथ चलने के लिए कहा तो उन्होंने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया, आरके के साथ ही चल रही हूं मैं। इसका वीडियो वूमप्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस दौरान कोई वीडियो में पीछे से आलिया और रणबीर से आराम से चलने के लिए कह रहा है। 'आराम से चलो गिरोगे हां...' की आवाज भी वीडियो में आ रही है। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे वक्त से दोनों की शादी की अटकलें तेज हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ही इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आलिया और रणबीर दोनों साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही हैं, वहीं रणबीर कपूर 'एनिमल' और 'शमशेरा' फिल्म दिखेंगे। आलिया भट्ट ने दिवाली के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर थी जिसमें वह अपने हाथों में मोमबत्ती लिये हुए थी। आलिया की इस तस्वीर को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।