{"_id":"671b383f04f441507d0b09d9","slug":"pankaj-tripathi-parents-did-not-accept-his-wife-mridula-had-to-face-trouble-due-to-love-marriage-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: जब पंकज त्रिपाठी के माता पिता ने शादी के बाद मृदुला को नहीं अपनाया, वर्षों बाद सुनाई दास्तां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pankaj Tripathi: जब पंकज त्रिपाठी के माता पिता ने शादी के बाद मृदुला को नहीं अपनाया, वर्षों बाद सुनाई दास्तां
Fri, 25 Oct 2024 11:50 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:50 AM IST
सार
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने अपनी शादी को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें परिवारवालों ने काफी लंबे समय तक अपनाया नहीं था।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला की शादी को 19 साल हो चुके हैं। उन्हें आज भी जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मृदुला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पंकज और उन्होंने लव मैरिज की थी, इसके कारण परिवार ने काफी समय तक उन्हें अपनाया नहीं था।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी- मृदुला
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
लव मैरिज के कारण नहीं किया गया था पसंद
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी से शादी को लेकर मृदुला ने कुछ बातें कही हैं। मृदुला ने कहा कि पहली बार उन दोनों की मुलाकात उनके भाई की शादी में हुई थी। उन्होंने कहा कि इससे उनका रिश्ता बहुत मजबूत हो गया। हालांकि, उनके रिश्ते को लव मैरिज होने के कारण पसंद नहीं किया गया और परिवार की तरफ से भी काफी दबाव का सामना करना पड़ा था।
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी से शादी को लेकर मृदुला ने कुछ बातें कही हैं। मृदुला ने कहा कि पहली बार उन दोनों की मुलाकात उनके भाई की शादी में हुई थी। उन्होंने कहा कि इससे उनका रिश्ता बहुत मजबूत हो गया। हालांकि, उनके रिश्ते को लव मैरिज होने के कारण पसंद नहीं किया गया और परिवार की तरफ से भी काफी दबाव का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी को लेकर हुई थी बहुत परेशानी
उन्होंने कहा, 'शादी को माना नहीं गया। हम रिश्ते में नहीं लगते। हमारे समाज में महिला का नीची जाति में शादी करने की बात को जल्दी अपनाया नहीं जाता है। मेरा विवाह उनके परिवार में नहीं हो सकता था, जिसे निम्न स्तर का माना जाता था। इस कारण से हमें शादी के बाद भी परेशानी हुई। मेरी सास ने मुझे बहुत समय तक अपनाया नहीं था'।

घर में शादी से मच गया था तहलका
मृदुला ने कहा, घर में तहलका और बवाल मच गया था। मेरी भाभी न खुश थीं। मां नाखुश थीं। मेरी मां को चिंता थी कि पंकज मेरा ध्यान ठीक से रख भी पाएंगे या नहीं। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने मुझे अपना लिया। हालांकि ऐसा होना उस समय सामान्य था। पंकज त्रिपाठी इससे पहले एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्हें मृदुला से शादी के लिए पहले लड़का देखने भेजा गया था, जिससे मृदुला ने शादी करने से इंकार कर दिया था।