फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Main Atal Hoon New Song Hindu Tan Man Sung by Kailash Kher Amitraj Released

Main Atal Hoon: 'हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय', मैं अटल हूं का नया गाना रिलीज

Fri, 12 Jan 2024 12:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Jan 2024 12:16 AM IST
सार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और उभरते हुए सितारे हैं। इन दिनों पंकज अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की रिलीज में महज कुछ दिन ही बचे है। अब हाल ही में, फिल्म का नया गाना हिंदू तन-मन' रिलीज हुआ है। रिलीज होने के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Main Atal Hoon New Song Hindu Tan Man Sung by Kailash Kher Amitraj Released
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में, "मैं अटल हूं" की टीम लखनऊ पहुंचीं और फिर वहीं पर फिल्म का एक शानदार गाना "हिंदू तन-मन" लॉन्च किया। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अटल बिहारी वाजपेयी की कविता "हिंदू तन-मन" पर ही बनाया गया है। यह भी कहा जा सकता है कि गाने की लिरिक्स खुद अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा ही लिखी गई हैं। कैलाश खेर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन


मैं अटल हूं का नया गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर छाए कैलाश खेर
पंकज त्रिपाठी ने गाने का लिंक साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जिस कविता को आपने दिया है प्यार, पेश है उसका हिंदू तन मन का सुरीला अंदाज! गाना आज रिलीज हुआ है। मैं अटल हूं सिनेमाघरों में 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।" गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को साहित्य से गहरा प्रेम था और उन्होंने ढेर सारी कविताएं भी लिखी थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)



इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed