फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistanis Demand 500 Crore Rupees From Aditya Dhar For Lyari After Dhurandhar 2 Earns Thousand Crore Globally

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर पाकिस्तानी लोगों ने ल्यारी के लिए आदित्य धर से मांगे 500 करोड़, कहा- ‘दे दो भाईजान’

Sun, 29 Mar 2026 09:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Mar 2026 09:30 AM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। अब फिल्म के चर्चे बस भारत तक नहीं रहे, बल्कि पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। अब ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन
Pakistanis Demand 500 Crore Rupees From Aditya Dhar For Lyari After Dhurandhar 2 Earns Thousand Crore Globally
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म के चर्चे पाकिस्तान में भी जमकर हो रहे हैं। अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने भी फिल्म के सफल होने पर अपनी इच्छाएं जाहिर की हैं। 

विज्ञापन


आदित्य धर से मांगे 500 करोड़
हाल ही में एक यूट्यूब चैनल ने ल्यारी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वहां के लोग ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में एक शख्स ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है, तो कम से कम 500 करोड़ तो ल्यारी वालों को दे दो। अगर आधी कमाई भी दे दें, तो यहां की सड़कें बन जाएंगी। बच्चे जब इन रास्तों पर चलते हैं, तो उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं।’

विज्ञापन

वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘हम बहुत मांग कर रहे हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। दे दो भाईजान।’ जब यूट्यूबर ने एक और शख्स से पूछा कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई में से ल्यारी के लोगों को कितना मिलना चाहिए, तो उसने जवाब दिया, ‘कम से कम करोड़ों तो मिलने चाहिए। 70%-80% मिलना चाहिए। कमाई कहां से आई है? ल्यारी के नाम और यहां की हालत दिखाकर आई है, तो उन्हें इतना तो देना चाहिए।’

भारतीय फैंस ने भी किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर भारतीय फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की एक सड़क होनी चाहिए।’ वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत भी बताया। एक ने लिखा, ‘काफी शर्मनाक।’ जबकि एक और यूजर ने मजाक में कहा, ‘यह तो बहुत फनी है।’

'धुरंधर 2' फिल्म के बारे में 
बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है।

वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed