{"_id":"6555e2a9e4ace6b46b086e96","slug":"pakistani-stars-who-made-fun-bollywood-celebs-abdul-razzak-aishwarya-rai-shahrukh-khan-pathaan-adnan-siddiqui-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Celebs: इंडियन स्टार्स को लेकर बिगड़े इन पाक सेलेब्स के सुर,कभी फिल्म तो कभी एक्टिंग को बनाया निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pakistani Celebs: इंडियन स्टार्स को लेकर बिगड़े इन पाक सेलेब्स के सुर,कभी फिल्म तो कभी एक्टिंग को बनाया निशाना
Mon, 20 Nov 2023 01:44 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:44 PM IST
विज्ञापन
पाक सेलेब्स
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेलेब्स अक्सर अलग-अलग कारणों से भारत में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जहां ज्यादातर समय वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं कई बार वह भारत या भारतीय अभिनेताओं के बारे में उनके विवादास्पद बयानों के कारण भी चर्चा में आ जाते हैं। जहां हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया है, वहीं इससे पहले भी कई पाक सितारे हैं जो भारतीय सेलेब्स को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं..
विज्ञापन
Trending Videos
शाहरुख खान, महनूर बलोच
- फोटो : सोशल मीडिया
महनूर बलोच
पाकिस्तानी अभिनेत्री महनूर बलोच ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बारे में बात करके सुर्खियां बटोरी थीं। उनके मुताबिक, शाहरुख की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी है, लेकिन अगर आप उन्हें खूबसूरती के पैमाने या जिसे हैंडसम माना जाता है, उसके हिसाब से देखें तो वह उस दायरे में नहीं आते। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ इतनी है कि उनका व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी इतनी मजबूत है कि वह अच्छे दिखते हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी राय में, शाहरुख खान अभिनय नहीं जानते हैं। वह एक महान बिजनेसमैन हैं, जो अपनी मार्केटिंग करना जानते हैं।

पठान, यासिर हुसैन
- फोटो : social media
यासिर हुसैन
शाहरुख खान ने इस साल 'पठान' के साथ पर्दे पर शानदार वापसी की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। 1000 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म को दुनिया भर के फैंस से सराहना मिली थी, लेकिन पाकिस्तानी अभिनेता यासिर हुसैन ने फिल्म की जमकर बुराई की थी। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निराशा व्यक्त करते हुए एक नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'यदि आपने मिशन इम्पॉसिबल पहले ही देख ली है, तो आपको पठान सिर्फ एक वीडियो गेम से ज्यादा कुछ नहीं लगेगी।'

सबूर अली
- फोटो : social media
सबूर अली
जावेद अख्तर का इस साल का पाकिस्तानी दौरा हमेशा याद किया जाएगा। दिग्गज लेखक ने पाकिस्तान के घर में ही उनके देश पर भारत के मुंबई में ताज होटल पर 26/11 हमले करने को लेकर तंज कसा था। ऐसे में पाकिस्तान ने बहुत से सितारों को उनके देश का अपमान रास नहीं आया था और उन्हीं में से एक अभिनेत्री सबूर अली थीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान पर की गई टिप्पणी के लिए जावेद अख्तर की आलोचना की थी। सबूर ने लिखा था, 'जिन्हें अपनी इज्जत रखनी नहीं आती...उनकी कोई और क्या इज्जत करेगा। माना कि कला के लिए कोई सीमाएं नहीं होती हैं, लेकिन अपनी इज्जत के लिए आप सीमाएं या रेखाएं खींची जाती हैं।'

अदनान सिद्दीकी
- फोटो : social media
अदनान सिद्दीकी
पाकिस्तान के मशहूर कलाकार अदनान सिद्दीकी ने आयुष्मान खुराना और उनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का जमकर मजाक उड़ाया था। पाकिस्तानी अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर आप जैसा कोई रीमिक्स पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, "क्या हवा में कुछ ऐसा है कि दुनिया में अचानक से आदर्श क्लासिक्स को बर्बाद करने की प्रवृत्ति विकसित हो गई है? यहां तक कि पुन: निर्माण के लिए भी प्रतिभा की आवश्यकता होती है। नाज़िया हसन अपनी कब्र में बदल रही होगी। #आपजैसाकोई नहीं..।'