फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Qawwal Amjad Sabri's Family Is Planning To Leave Country Due To Security Fears

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान छोड़ने को मजबूर हुअा कव्वाल अमजद साबरी का परिवार

Mon, 10 Apr 2017 11:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 10 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Qawwal Amjad Sabri's Family Is Planning To Leave Country Due To Security Fears
अमजद साबरी
कव्वाल अमजद साबरी का परिवार सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान को छोड़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की प्रमुख न्यूज सर्विस डॉन डॉटकॉम से बात करते हुए अमजद के भाई अजामत साबरी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका परिवार पाकिस्तान छोड़ने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके परिवार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके परिवार को अब तक किसी तरह की हानि पहुंचाने की कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन उनका परिवार डर की वजह से लंदन में बसने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई लंदन में रहता है। अगर उन्हें वीजा मिल जाता है तो वो कल ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगें। आपको बता दें कि एआरएई न्यूज से बातचीत के दौरान अजमत ने कहा था कि उनका परिवार यहां असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां गुजरा हैं इसलिए वो लिआक्टाबाद से बेहद प्यार करते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 23 जून को कव्वाल अमजद साबरी (40) अपने एक सहयोगी के साथ लियाकाटाबाद इलाके से गुजर रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर दी थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद तुरंत दोनों को अब्बाशी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता हकीमुल्ला मेहसूद समूह ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed