फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani film mera lyari trailer out after wrong framing alligations on aditya dhar for city lyari

क्या पाकिस्तान ने दिया ‘धुरंधर’ का जवाब? ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज; जानिए क्या होगी कहानी

Sun, 26 Apr 2026 12:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Apr 2026 12:03 PM IST
सार

Mera lyari Trailer Out: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही पाकिस्तान की आवाम ने इसमें ल्यारी शहर को सही से न दिखाने के आरोप लगाए थे। इसी बीच पाकिस्तान ने फिल्म 'मेरा ल्यारी' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने ल्यारी को अपने अंदाज से पेश किया है।

विज्ञापन
pakistani film mera lyari trailer out after wrong framing alligations on aditya dhar for city lyari
फिल्म 'धुरंधर' और 'मेरा ल्यारी' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद से ही पाकिस्तान का 'ल्यारी' शहर सुर्खियों में है। अब खुद पाकिस्तान ने इस शहर के नाम और पृष्ठभूमि पर आधारित एक फिल्म बनाई है जिसका नाम है 'मेरा ल्यारी'। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। जानिए इसमें क्या है खास?
विज्ञापन


'धुरंधर 2' के बाद हुई थी 'मेरा ल्यारी' की घोषणा
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में कराची के पड़ोसी शहर ल्यारी में कभी किसी दौर में की जाने वाली हिंसा दिखाई गई थी। फिल्म देखकर पाकिस्तान की आवाम, वहां के राजनेताओं और कुछ फिल्ममेकर्स ने आदित्य धर की इस फिल्म पर ल्यारी को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

साथ ही कहा था कि 'ल्यारी' एक ऐसा शहर है जो अपनी परंपरा और शांति के लिए जाना जाता है। इसका जवाब वो अपनी नई फिल्म 'मेरा ल्यारी' के जरिए देंगे, जिसमें वो उस शहर की असलियत दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

pakistani film mera lyari trailer out after wrong framing alligations on aditya dhar for city lyari
फिल्म 'मेरा ल्यारी' - फोटो : सोशल मीडिया
'मेरा ल्यारी' का ट्रेलर 
अब हाल ही में पाकिस्तानी फिल्म 'मेरा ल्यारी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें घरेलू हिंसा और भेदभाव जैसी कुप्रथा दिखाई गई हैं। 1 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में एक तरफ जहां एक लड़की का खेल के प्रति समर्पण दिखाया गया, जो हर तरीके की परिस्थितियों से लड़कर अपने सपने को पूरा करती है।
वहीं दूसरी तरफ एक महिला फुटबॉल ट्रेनर है जिसे घर पर अपनी नौकरी छोड़ने के लिए प्रताड़ित किया जाता है। मगर वह अपने फुटबॉल सिखाने के जुनून को जारी रखती है। 
 

pakistani film mera lyari trailer out after wrong framing alligations on aditya dhar for city lyari
धुरंधर 2 - फोटो : X
'धुरंधर 2' अब भी धुआंधार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शनिवार को 3.54 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 1,127.14 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं दुनियाभर में कमाई के मामले में यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है जिसने 1,968 करोड़ रुपये कमाए थे। धुरंधर 2 अब तक ग्लोबली 1,824 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed