फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Actress Sadia Refuses To Kiss Kapil Sharma

कपिल शर्मा को किस नहीं करेगी पाकिस्तानी हीरोइन

Tue, 21 Apr 2015 01:22 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Actress Sadia Refuses To Kiss Kapil Sharma

हाल ही में एकता कपूर की ओर से अपनी फिल्म में काम करने वाले सभी अभिनेता-अभिनेत्रियों से 'न्यूडिटी क्लॉज' पर हस्ताक्षर कराने के मायने बहुत जल्द समझ आने लगे हैं। कोई और समझे न समझे फिल्म निर्देशक संजय शर्मा तो इस नई पहल के बड़े समर्थक होने वाले हैं।

विज्ञापन


क्योंकि बिना किसी शर्त के फिल्म की शूटिंग आरंभ करना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा उन्हें लग गया है। मामला है उनकी फिल्म 'डुन्नो वाई2... लाइफ इज अ मोमेंट' का। जिसमें उनकी हीरोइन ने फिल्म का एक सबसे अहम दृश्य शूट करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


संजय शर्मा अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उस वक्त भौचक्का रह गए जब उनकी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही पाकिस्तानी हीरोइन सादिया खान ने फिल्म एक दृश्य फिल्माने से मना कर दिया। साथ ही अपनी स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसा कोई दृश्य करने के लिए बाधित नहीं हैं, उन्होंने ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट फिल्म निर्माता कंपनी के साथ नहीं किया है, जिसमें उन्हें किसिंग सीन देने की हामी भरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरोइन के दिलोदिमाग में बैठा है पाकिस्तान का डर

Pakistani Actress Sadia Refuses To Kiss Kapil Sharma

हीरोइन के किसिंग सीन न करने के फैसले से फिल्म के सेट पर चर्चाएं शुरू हो गईं और वहां कोलाहल फैल गया। बाद में हीरोइन ने बताया कि उसके किसिंग सीन देने के बाद कही अगर इसकी खबर पाकिस्तान में पहुंच गई तो ठीक नहीं होगा।

सूत्रों के मुताबिक सादिया के इस व्यवहार से आहत निर्देशक ने कहा कि जब ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों को किसिंग सीन देने से कोई गुरेज नहीं है, तो सादिया को क्यों है। उनके मुताबिक यह बहुत ही अनप्रोफेशनल व्यवहार है।

लेकिन सादिया के पास उनकी अपनी राय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और पाकिस्तानी तहजीब में अंतर है। यहां काफी खुलापन है, जबकि पाकिस्तान में अभी किसिंग जैसी चीजें पर्दे के सामने नहीं होतीं। ऐसा करने पर यह निश्चित तौर पर पाकिस्तान में विवाद का मसला बना जाएगा। ऐसा करने पर यह तत्काल वायरल हो जाएगा, और ऐसा कोई तरीका भी नहीं है, जो इसे डिजिटल संसार से हटया जा सके।

पर कपिल शर्मा को किस न करने की ये है असली वजह

Pakistani Actress Sadia Refuses To Kiss Kapil Sharma

पाकिस्तानी तहजीब व पाकिस्तानी धर्मांध लॉबी से डरने व अन्य सभी बातें तो ठीक हैं, पर भारतीय अभिनेता कपिल शर्मा को किस न करने को लेकर एक और अहम वजह भी सामने आ रही है।

सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी हीरोइन सादिया खान का पाकिस्तान में एक ब्वायफ्रेंड है, जो सादिया को यह सीन करने के लिए अनुमति नहीं दे रहा है। दरअसल, यह फिल्म दो सैमलैंगिकों के विवादित प्रेम कहानी है। यह फिल्म पिछले साल ही आने वाली थी, लेकिन कई तरह की दुविधाओं के चलते अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

खैर जो भी हो, एक बात तय है कि आने वाले दिनों में फिल्म निर्माता व निर्देशकों को अपनी फिल्म शुरू करने से पहले उन सभी क्लॉज के अंतरगत अभिनेता-अभिनेत्रियों से पहले ही हस्ताक्षर करा लेना होगा, जो उनकी फिल्म के अहम हिस्से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed