फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi

Pak Celebs: इन पाक सेलेब्स ने ठुकराया बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर, किसी को नहीं भायी स्क्रिप्ट तो कोई निकला वफादार

Wed, 09 Aug 2023 07:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

चौंकाने वाली बात यह है कि विदेशी सितारों से पहले हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बहुत से सेलेब्स बॉलीवुड में अपना जौहर दिखा चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे बहुत से पाक सेलेब्स हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं।

विज्ञापन
Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
पाक सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों देश-विदेश की इंडस्ट्रीज के सेलेब्स एक साथ मिलकर काम करते हैं। जहां भारत में बॉलीवुड और साउथ के बीच की दूरियां कम हो रही हैं, वहीं भारतीय फिल्मों और हॉलीवुड फिल्मी सितारों को भी भाईचारे के साथ एक-साथ काम करते देखा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि विदेशी सितारों से पहले हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बहुत से सेलेब्स बॉलीवुड में अपना जौहर दिखा चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे बहुत से पाक सेलेब्स हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं...

विज्ञापन

Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
हुमायूं सईद - फोटो : social media
हुमायूं सईद

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हुमायूं सईद बीते दिनों 'द क्राउन' के पांचवें सीजन में हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ डेबिकी को किस करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अभिनेता को पाकिस्तान में इस किस के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज हम बात हुमायूं की किस की नहीं बल्कि उनके द्वारा रिजेक्ट किए गए बॉलीवुड ऑफर की करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में हुमायूं सईद ने बॉलीवुड में काम करने के प्रति अपनी अरुचि व्यक्त करते हुए कहा था कि, वह कभी भी ऐसा करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि वह किसी बहुत ही जरूरी और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए विचार कर सकते हैं, लेकिन उनकी कोई इच्छा नहीं है।.  

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
महविश हयात - फोटो : Social Media
महविश हयात

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड बाला महविश हयात किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। जहां इनके साथ काम करने वाली कई पाक अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में काम करना बेहद रास आया, वहीं महविश ने कई फिल्मों के ऑफर्स को ठुकराया था। महविश हयात ने बॉलीवुड फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं का ऑफर मिलने के बावजूद, अपने बिजी शेड्यल के कारण 'जट जेम्स बॉन्ड', 'डेढ़ इश्किया' और 'फन्ने खान' जैसी फिल्में करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
फैसल कुरैशी - फोटो : social media

फैसल कुरैशी
पाक इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाने वाले फैसल कुरैशी ने बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया था। दरअसल, फैसल का फिल्मों में काम न करने का कारण उनके हिसाब की स्क्रिप्ट न होना था। उनका मानना है कि जितनी भी फिल्में उन्हें ऑफर की गई थी, वह उनके हिसाब से परफेक्ट नहीं थीं। वह केवल वही भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित होते हैं, जो उनके दृष्टिकोण के हिसाब से होती हैं। 

Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
हमजा अली अब्बासी - फोटो : सोशल मीडिया
हमजा अली अब्बासी

पाकिस्तान की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले चर्चित अभिनेता हमजा अली अब्बासी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने पिछले साल यह खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि उन्हें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और वरुण धवन की फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दरअसल, जिस फिल्म में उन्हें रोल ऑफर किया गया था, उसमें पाकिस्तानी विरोधी कंटेंट देखने के बाद हमजा ने बॉलीवुड में कभी काम नहीं करने का निर्णय लिया था। हमजा ने अपना फैसला फेसबुक के जरिए सुनाया था और भारतीय सिनेमा से दूर रहने की कसम भी खाई थी।

Pakistani Actors who Rejected Bollywood Offer Humayun Saeed Mehwish Hayat Faisal Qureshi Hamza Ali Abbasi
आयेजा खान - फोटो : social media
आयेजा खान

आयजा खान को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशन इम्तियाज अली ने एक फिल्म ऑफर की थी। लेकिन आयजा खान ने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि वह उस समय पाकिस्तानी प्रोजेक्ट्स पर ही काम करना चाहती थीं। बता दें, आयजा को इम्तियाज द्वारा ऑफर की गई फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पाकिस्तानी इंडस्ट्री के प्रति वफादार रहने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed