{"_id":"5ec957ad250c17191837b50c","slug":"pakistan-plane-crash-survivor-zafar-masud-is-relative-of-pakeezah-director-kamal-amrohi-starring-meena-kumari","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फिल्म निर्देशक का करीबी है पाकिस्तान विमान क्रैश में जिंदा बचा शख्स, 'पाकीजा' फिल्म से है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीय फिल्म निर्देशक का करीबी है पाकिस्तान विमान क्रैश में जिंदा बचा शख्स, 'पाकीजा' फिल्म से है कनेक्शन
Sat, 23 May 2020 10:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 23 May 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
कमाल अमरोही, जफर मसूद
- फोटो : Social Media
शुक्रवार को पाकिस्तान में विमान क्रैश हुआ। इस दर्दनाक हादसे में केवल दो ही लोग जिंदा बच सके थे। इन दो लोगों में से एक हैं जफर मसूद। जफर मसूद बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसिडेंट हैं। इस हादसे में जफर घायल हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि इस हादसे में घायल हुए जफर का रिश्ता भारत से भी है? जफर का रिश्ता भारत से ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा से भी है।
विज्ञापन
दरअसल जफर मसूद 'पाकीजा' फिल्म के निर्देशक कमाल अमरोही के परिवार से हैं। उनकी पुश्तैनी जड़ें पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि कमाल अमरोही वहीं के रहने वाले थे। जफर मसूद की मां कमाल अमरोही से सीधे जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उनके नाना तकी अमरोही पाकीजा के कमाल अमरोही के चचेरे भाई थे। तकी अमरोही पाकिस्तान में एक पत्रकार थे। मसूद का परिवार अमरोहा के सद्दो मोहल्ला में रहता है। उनके दादा मसूद हसन एक वकील थे और उनके पिता मुनव्वर सईद पाकिस्तान में एक टीवी आर्टिस्ट थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान में शुक्रवार को विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई और दो यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए। वहीं इस हादसे में बाल बाल बचे जफर मसूद को कूल्हे की हड्डी और कॉलर बोन में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि ये हादसा विमान की लैंडिग से चंद मिनटों पहले हुआ है। विमान रनवे के पास में स्थित मॉडल कॉलोनी में घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: नहीं मिल रहे छोटे बजट की फिल्मों के खरीदार, अब कियारा की ये फिल्म भी चली ओटीटी के द्वार