फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakisntani stand up comedian Omer sharif is critically ill family seeks PM imran khan help

पाकिस्तान: स्टैंडअप कॉमेडियन उमर शरीफ की हालत नाजुक, पत्नी ने मांगी प्रधानमंत्री से मदद

Sun, 12 Sep 2021 11:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 12 Sep 2021 11:01 AM IST
सार

  • पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार
  • परिवार ने पीएम इमरान से चिकित्सा के लिए अमेरिका जाने की मांगी मदद
  • भारत में भी अपने काम के लिए मशहूर रहे हैं उमर शरीफ

विज्ञापन
Pakisntani stand up comedian Omer sharif is critically ill family seeks PM imran khan help
पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के दिग्गज कॉमेडियन और टीवी पर्सनालिटी उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। पीटीआई के अनुसार उमर  के परिवार ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से उनके अमेरिका की स्वास्थ्य यात्रा की व्यवस्था के लिए मदद मांगी है। उमर इन दिनों कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि पिछले साल ही उनके दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी और इसके बाद से ही उनकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है।  

विज्ञापन


66 वर्षीय उमर की पत्नी जरीन ने कहा कि, 'वो अब व्हीलचेयर पर निर्भर हो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका में चिकित्सा की जरूरत है। अगर वो अमेरिका नहीं जा पाते हैं तो उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करवाना पड़ेगा जो कि उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है'।
विज्ञापन


उमर के फेसबुक पेज पर उनकी पत्नी ने ये सारी बातें लिखीं जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें समर्थन दिखा रहे हैं। उमर की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां वो व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं। सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल और संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी उमर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनकी पत्नी को विश्वास दिलाया कि उमर को अमेरिका ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उमर ने महज 14 साल की उम्र से ही स्टैंड अप कॉमेडी करना शुर कर दिया था। वीएचस के दिनों में वो भारत के सुपरस्टार अभिनेता था।  इतना ही नहीं फिल्म 'मिस्टर 420' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वो टीवी सीरियल 'द शरीफ शो' को होस्ट कर चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था। अब उनके फैंस जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed