फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Page 3 Movie Actress Tara Sharma Sandhya Mridul And Konkona Sen Sharma Re Union Meeting

Tara Sharma: ‘पेज 3’ गर्ल्स का री-यूनियन, तारा शर्मा ने कोंकणा और संध्या मृदुल संग पुरानी यादों को किया ताजा

Tue, 16 Sep 2025 04:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Sep 2025 04:36 PM IST
सार

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘पेज 3’ में तारा शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा और संध्या मृदुल ने अहम किरदार निभाए। कई साल बाद इन तीनों एक्ट्रेस की मुलाकात संध्या मृदुल की लिखी बुक से जुड़े एक इवेंट में हुई। इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें तारा शर्मा ने शेयर की हैं। साथ ही कुछ पुरानी यादों को भी ताजा किया है।

विज्ञापन
Page 3 Movie Actress Tara Sharma Sandhya Mridul And Konkona Sen Sharma Re Union Meeting
संध्या मृदुल, कोकंणा सेन और तारा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasharmasaluja

विस्तार

पिछले दिनों मुंबई में एक्ट्रेस संध्या मृदुल की लिखी किताब से जुड़ा एक इवेंट हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नजर आईं। इस मौके पर संध्या की मुलाकात ‘पेज 3’ फिल्म की अपनी को-एक्ट्रेस तारा शर्मा और कोंकणा से हुई। तारा ने इस खास मुलाकात को लेकर एक पोस्ट साझा की हैं और कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

विज्ञापन


अपनी बॉन्डिंग को लेकर तारा शर्मा ने बात की 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तारा लिखती हैं, ‘हम प्यारी दोस्त संध्या मृदुल की बुक रीडिंग इवेंट में मिले, एक तरह से ‘पेज 3’ की री-यूनियन हो गई। संध्या जिसे मैं जंडू़ बाम कहती हूं और कोको यानी कोंकणा से मिली। ये दोनों मुझे एक खास अंदाज में तारातारातारा कहकर बुलाते हैं। मैं इन इंस्पायरिंग, टैलेंट दोस्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए इवेंट में मौजूद थी। हाल ही में मैंने अपनी प्यारी डॉग को खो दिया है, इस वजह से मैं इवेंट में नहीं आने वाली थी। लेकिन दोस्तों के लिए आई, यहां मैंने एक कविता पढ़कर अपनी डॉग को याद किया।’  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tara Sharma Saluja (@tarasharmasaluja)


ये खबर भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: कौन हैं अमोल पराशर? जिनका कोंकणा सेन शर्मा के साथ जुड़ रहा नाम; मनोज बाजपेयी संग की फिल्म

21 साल से कायम है रिश्ता 
आगे तारा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘कोको, सैंडी और मैं बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। 21 साल पहले जब हमने साथ में ‘पेज 3’ की शूटिंग की थी और एक मजबूत रिश्ता बना था। कोको और मैंने उसके बाद भी काम किया लेकिन वह फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन उस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारी दोस्ती गहरी हुई। मैंने सैंडी (संध्या) के पापा के लिखे एक नाटक में भी काम किया। इस तरह हम कई वर्षों से आपस में जुड़े हैं।’ 

क्या थी फिल्म 'पेज 3' की कहानी
मधुर भंडारकर निर्देशित 'पेज 3' में फिल्म, माॅडलिंग की दुनिया में होने वाली पार्टी, ग्लैमरस इंडस्ट्री के स्याह सच को दिखाया गया था। फिल्म में तारा, कोंकणा और संध्या मृदुल ने लीड रोल किया था। जल्द ही मधुर भंडारकर एक फिल्म 'द वाइफ्स' भी लेकर आ रहे हैं, इसमें बॉलीवुड स्टार वाइफ्स की दुनिया को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed