{"_id":"5a12e89e4f1c1b69678bcd7b","slug":"padmavati-deepika-padukone-pulls-out-of-global-entrepreneurship-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती: ग्लोबल समिट से दीपिका ने वापस लिया नाम, मोदी सहित कई हस्तियां होंगी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावती: ग्लोबल समिट से दीपिका ने वापस लिया नाम, मोदी सहित कई हस्तियां होंगी शामिल
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और 'पद्मावती' में मुख्य किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में शामिल होने से इनकार कर दिया है। हैदराबाद में 28 नवंबर को होने वाली इस समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प जैसी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार 'पद्मावती' का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने GES से नाम वापस ले लिया है। दीपिका का ये फैसला उस वक्त आया जब भारी विरोध के बाद उनकी फिल्म 'पद्मावती' की रिलीजिंग डेट टालनी पड़ी। बता दें कि इसके पहले दीपिका ने इस समिट में शामिल होने की मंजूरी दी थी।

तेलंगाना सरकार के एक अफसर के अनुसार करीब तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में दीपिका का फिल्मों को लेकर एक खास सेशन भी था। इसका टाइटल 'हॉलीवुड टू नॉलीवुड टू बॉलीवुड- द पाथ टू मूवीमेकिंग' था। हालांकि अचानक लिए इस फैसले के पीछे की वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है।
जानकारों के मुताबिक दीपिका के इस समिट से हटने की वजह 'पद्मावती' विवाद ही माना जा रहा है। जिसका देशभर के हिंदुवादी संगठन विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि फिल्म में पद्मावती के किरदार को गलत तरह से पेश किया गया है। बीजेपी और कुछ दूसरे संगठनों ने भी भंसाली की इस फिल्म का विरोध किया है। साथ ही विरोधियों ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने पर 10 करोड़ और दीपिका पादुकोण की नाक काटने पर भी ईनाम की घोषणा की है।