फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padma Shri Ram Sahay Panday passed away at age of 92 Noted folk dancer dies due to prolonged illness issues

Ram Sahay Panday Death: लोक नर्तक पद्मश्री राम सहाय पांडे का 92 साल की आयु में निधन, CM मोहन यादव ने जताया शोक

Tue, 08 Apr 2025 01:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:16 PM IST
सार

Ram Sahay Panday Passed Away: प्रसिद्ध लोक नर्तक पद्मश्री राम सहाय पांडे का में निधन हो गया है। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने 18 देशों में 100 से अधिक प्रस्तुतियां दी थीं।

विज्ञापन
Padma Shri Ram Sahay Panday passed away at age of 92 Noted folk dancer dies due to prolonged illness issues
राम सहाय पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम: @culturedepartmentmadhyapradesh

विस्तार

लोक नृत्य कलाकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राम सहाय पांडे का मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के सागर जिले में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ राई लोक कलाकार का सागर के एक अस्पताल में निधन हो गया। बुंदेलखंड के इस कलाकार ने मृदंगम की धुनों के साथ राई लोक नृत्य को 60 वर्षों तक लोकप्रिय बनाया था। 

विज्ञापन

राम सहाय को मिला पद्मश्री पुरस्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार, सागर जिले के निवासी राम सहाय ने 18 देशों में 100 से अधिक प्रस्तुतियां दी थीं। राम सहाय को 2022 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री प्राप्त हुआ। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
Gujju Ben: ‘मास्टरशेफ इंडिया 2023’ की फाइनलिस्ट 'गुज्जू बेन' का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम सहाय ने विपरीत परिस्थितियों में कला के क्षेत्र को अपनाया और धारा के विपरीत अपने जुनून का अनुसरण करते हुए अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के राई लोकनृत्य को उन्होंने भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी पहचान दिलाई।
Vishal Dadlani: 'मुझे मेरा समय वापस चाहिए', शो के छह सीजन जज करने के बाद विशाल ने इस वजह से छोड़ा 'इंडियन आइडल' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed