फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars 2023 Members of the Korean Embassy dance to the tunes of Naatu Naatu song from RRR movie

RRR: 'आरआरआर' की धुन पर नाची कोरियन एंबेसी, 'नाटू नाटू' पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल

Mon, 13 Mar 2023 08:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 08:53 PM IST
सार

इस समय देशभर में जश्न का माहौल है। सभी ऑस्कर 2023 में 'आरआरआर' की जीत को एंजॉय कर रहे हैं। कमाल की बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ 'नाटू नाटू' का क्रेज कोरियन लोगों पर भी चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
Oscars 2023 Members of the Korean Embassy dance to the tunes of Naatu Naatu song from RRR movie
आरआरआर - फोटो : insta

विस्तार

95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में भारत का मान बढ़ाते हुए एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। ऐसे में देशभर में हर किसी के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ 'नाटू नाटू' की धुन बज रही है। सभी दिल खोलकर गाने की तारीफ कर रह हैं। जहां भारतीयों के दिलों-दिमाग पर इस वक्त 'नाटू-नाटू' का खुमार है, वहीं इसी बीच अब कोरियन एंबेसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एंबेसी के लोग 'नाटू नाटू' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Oscars 2023 Members of the Korean Embassy dance to the tunes of Naatu Naatu song from RRR movie
आरआरआर - फोटो : social media

इस समय देशभर में जश्न का माहौल है। सभी ऑस्कर 2023 में 'आरआरआर' की जीत को एंजॉय कर रहे हैं। कमाल की बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ 'नाटू नाटू' का क्रेज कोरियन लोगों पर भी चढ़ा हुआ है। दरअसल, भारत में कोरियन एंबेसी का एक वायरल वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, एंबेसी के कर्मचारियों को तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' पर खुशी से नाचते हुए दिख रहे हैं।  
TJMM BO Collection: शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars 2023 Members of the Korean Embassy dance to the tunes of Naatu Naatu song from RRR movie
आरआरआर - फोटो : social media

एएनआई ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'कोरियाई दूतावास के सदस्यों ने आरआरआर फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने की धुन पर डांस किया। आरआरआर के 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है।' एमएम कीरावनी द्वारा रचित 'नाटू नाटू' एक ऐसा गीत है, जिसने कई लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इस गाने ने दुनियाभर में जलवा बिखेरा है। जहां पहले यह गाना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था, वहीं आज इसने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

Oscars 2023 Members of the Korean Embassy dance to the tunes of Naatu Naatu song from RRR movie
आरआरआर की टीम - फोटो : insta

'आरआरआर' की टीम ने ऑस्कर की जीत के बाद जश्न मनाया है, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे में 'आरआरआर' की पूरी टीम ऑस्कर की जीत का जश्न पूरे जोरो-शोरों से मना रही है। वीडियो में एमएम कीरावनी पियानो बजाते दिखाई दे रहे है और सभी उनकी धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राम चरण,  उपासना कामिनेनी, एसएस राजामौली और उनकी वाइफ समेत कई और भी लोग नजर आ रहे हैं।
Swara-Fahad Wedding: न लेंगे सात फेरे और न होगा निकाह, स्वरा-फहाद की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट!

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@ram_konidela)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed