इन हीरोइनों के हाथ में दिखी सरेआम शराब की बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना पर्दे पर 'थ्री इडियट्स', 'एक मैं और एक तू' के अलावा 'मैं और मिसेज खन्ना', में ऐसे किरदारों में हैं जो नशे को बूरा नहीं मानती। बल्कि एन्जॉय करने के लिए नशा करती है।
नशे की हालत में हेलमेट पहने करीना का 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान को खोजते हुए ब्वाएज हॉस्टल में घुस जाने का सीन काफी चर्चित रहा।
जबकि कंगना राणावत 'गैंगस्टर' के एक सीन में अपनी हाथों में बोतल थामे स्क्रीन पर आती हैं। वहीं 'फैशन' में भी वह कई बार पर्दे पर नशे में दिखती हैं। रिवाल्वर रानी में तो उन्होंने जिस कैरेक्टर को जिया है, वह तो रोज ही नशे में रहती है। क्वीन में भी वह टल्ली होकर खुब बिलखती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भी पिये कई घूंट
इस लिस्ट में बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ा है। वह सिल्वर स्क्रीन पर कई बार शराबी के रोल में आ चुकी हैं। फिल्म फैशन में प्रियंका एक ऐसे मॉडल का किरदार निभा रही हैं जिसे अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। जो कई तरह के नशे की आदी है।
रणबीर कपूर के साथ 'अंजाना-अंजानी' में भी प्रियंका नशे की हालत में पर्दे पर दिखती हैं। प्रियंका अपनी फिल्म 'सात खून माफ' में भी पैग पर पैग चढ़ाती नजर आती हैं।
पर्दे पर खुब 'झुमी' हैं दीपिका पादुकोन
नशे की हालत में दीपिका के आक्रामक व्यवहार को 'दम मारो दम' में कौन भूल सकता है। वहीं दीपिका पादुकोन फिल्म कॉकटेल में जम कर शराब का सेवन करती दिखती हैं।
फरहान अख्तर के साथ आयी फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' और सैफ के साथ 'लव आज कल' में भी दीपिका टल्ली के किरदार में खुब जमी हैं।