{"_id":"61efa92660a96501cb7326c4","slug":"on-republic-day-tiranga-song-honor-of-the-soldiers-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: देश के सैनिकों के सम्मान में बना गाना ‘तिरंगा’, टाइम्स म्यूजिक का देश के वीर जवानों को सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Republic Day 2022: देश के सैनिकों के सम्मान में बना गाना ‘तिरंगा’, टाइम्स म्यूजिक का देश के वीर जवानों को सलाम
देशभक्ति की भावना से भरपूर और हमारे देश की आन, बान और शान तिरंगे की स्तुति में एक नया गाना ‘तिरंगा’ 26 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। कांग्रेस नेता रहे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा भी इस गाने के विडियो में नजर आएंगे। टाइम्स म्यूजिक के सहयोग से बने इस गीत के रचयिता हैं आयुष गुप्ता। वह कहते हैं, “यह गीत सभी श्रोताओं के मन में अपने देश के तिरंगे के प्रति आदर भाव पैदा कर देगा, इसका मुझे पूरा भरोसा है। ये गाना मेरा एक प्रयास है लोगों तक पहुंचने का जिससे मैं एक अच्छा सन्देश लोगों को दे सकूं और देशभक्ति की भावना उनमें जगा सकूं।”
आयुष से मिली जानकारी के मुताबिक इस गीत में टीवी और सिनेमा के जाने माने कई कलाकार भी शामिल हो रहे है। इनमें शामिल हैं, दिव्यांश द्विवेदी, सना सुल्तान खान, करण खंडेलवाल, श्रुति प्रकाश, यूनिका रे, शिखा शर्मा, शुभी जैन,आर्विका गुप्ता आदि। गीत में तिरंगे का गुणगान करने के साथ ही भारत की सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे सेना के जवानों का भी आभार माना है। गाने की शूटिंग मुंबई, गोआ एवं इंदौर की लोकेशन्स और कलाकारों के घरों में ही की गई हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।