फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   om puri in amar ujala sanvad

फिल्मी सितारों के खूबसूरत बच्चे अपने मां-बाप की दुकान हैं: ओम पुरी

Thu, 01 Oct 2015 12:48 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
om puri in amar ujala sanvad

अपनी फिल्म 'हो गया ना दिमाग का दही' के प्रमोशन के लिए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे ओमपुरी ने फिल्मों वंशवाद पर जमकर चुटकी ली। उन्होने कहा कि फिल्मी बच्चे एक्टिंग करना नहीं जानतें। वो तो सिर्फ इसलिए फिल्मों में हैं क्योंकि ये उनके मां-बाप की दुकान हैं।

विज्ञापन


ओमपुरी ने कहा कि फिल्म स्टार सिर्फ खूबसूरत बच्चे पैदा कर सकते हैं। एक्टिंग उन्हे नहीं आती है। फिल्मों से जुड़े लोग इसी तरह अपने बच्चों को फिल्मी में लाते हैं जैसे कोई जौहरी अपने बेटे को दुकान पर बैठाता है।
विज्ञापन


ओमपुरी ने कहा कि ये बड़े सितारे सिर्फ फिल्म बेचने के लिए हैं। फिल्म निर्माता दो बड़े स्टार को लेकर यही देखता है कि चलो अब एक्टिंग करने वालों को फिल्म में लें। क्योंकि फिल्म सिर्फ चिकने चेहरों से नहीं चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलेंट की कमी है, तो नवाज क्या है?

om puri in amar ujala sanvad

आजकल एनएसडी से ऐसे लोग नहीं आ रहे जैसे पहले आते थे, क्या प्रतिभा की कमी है? इस सवाल पर ओमपुरी ने कहा कि टेलेंट नहीं है तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी क्या है? इरफान खान क्या है? उन्होने कहा कि आज भी टेलेंट की कोई कमी नहीं है और प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।

फिल्मों में आपका रोल मॉडल कौन है? सवाल पर ओमपुरी ने कहा कि दिलीप कुमार साहब उन्हे बहुत पसंद हैं। उन्होने बलराज साहनी, वहीदा रहमान, नूतन और मोतीलाल जी को भी अपना पंसदीदा बताया। उन्होने कहा कि बहुत से एक्टरों से उन्हे सीखने को मिला है।

'देश के लिए पंगा लेने से पीछे नहीं हटूंगा'

om puri in amar ujala sanvad

चार साल पहले हुए अन्ना आंदोलन में ओमपुरी ने भी भाग लिया था। उन्होने दिल्ली आकर इस आंदोलन को समर्थन किया था। ओमपुरी से जब पूछा गया कि क्या वो फिर भी ऐसे किसी आंदोलन का हिस्सा होंगे तो उन्होने कहा कि जरूर होंगे।

ओमपुरी ने कहा कि जब भी उन्हे लगेगा कि देश के लिए ये काम सही है तो वो उस काम को जरूर करेंगे। उन्होने कहा कि देश में ज्यादातर लोग ईमानदार हैं। लेकिन जो बेईमान हैं वो अच्छे लोगों की मेहनत को बी खत्म कर रहे हैं।

ओमपुरी की फिल्म 'हो गया ना दिमाग का दही' 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। ओमपुरी हाल ही में सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed