{"_id":"8377ad0c-9b67-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"old-and-new-chashme-baddoor-release-same-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार से देखिए एक नहीं दो 'चश्मे बद्दूर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार से देखिए एक नहीं दो 'चश्मे बद्दूर'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 5 अप्रैल का दिन सुहाना होने जा रहा है। इस दिन उन्हें एक नहीं दो-दो 'चश्मे बद्दूर' देखने को मिलेंगी। यह दोनों ही कॉमेडी फिल्में हैं।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के 100 वर्षो में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी मूल फिल्म का डिजिटल संस्करण और रीमेक एक साथ रिलीज हो रहा है। खबर है कि 1981 में बनी 'चश्मे बद्दूर' और डेविड धवन निर्देशित इसी नाम की रीमेक फिल्म एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेगी।
विज्ञापन
'चश्मे बद्दूर' के पुराने संस्करण में फारूख शेख, राकेश बेदी, रवि बसवानी और दीप्ति नवल ने अभिनय किया था। सई परांजपे निर्देशित इस फिल्म को पीवीआर डायरेक्र्ट्स रेयर दोबारा बड़े पर्दे पर ला रहा है।
विज्ञापन
फिल्म के नये संस्करण पर भी खूब चर्चा हो रही है। नये संस्करण में अली जाफर, सिद्धार्थ, तापसी पन्नु और दिव्येंदु शर्मा ने काम किया है।
हाल की खबरों में कहा गया कि सई परांजपे अपनी फिल्म का रीमेक बनाने से खुश नहीं हैं।
दीप्ति नवल ने हालांकि हाल ही एक कार्यक्रम में कहा था, "मैं उनकी जज्बातों का आदर करती हूं। वह इस बात को लेकर परेशान हैं कि न जाने कैसे उनकी फिल्म को दोबारा बनाया गया है।
मैं महसूस करती हूं कि डेविड साहब दोबारा फिल्म बना रहे हैं, यह खुद में एक सम्मान की बात है।"