फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   oh my god sequel will be fresh story

नई होगी 'ओह माई गॉड' के सीक्वल की कहानी

Wed, 26 Dec 2012 01:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Dec 2012 01:22 PM IST
विज्ञापन
oh my god sequel will be fresh story

हिट रही फिल्म 'ओह माई गॉड' की सीक्वल फिल्म बनने जा रही है। इस सीक्वल फिल्म को भी उमेश शुक्ला ही निर्देशित करेंगे। खास बात यह है कि इस सीक्वल फिल्म की कहानी मूल फिल्म की कहानी से बिल्कुल अलग होगी। उमेश शुक्ला  'ओह माई गॉड' के अगले संस्करण के लिए कहानी पसंद कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में उन्हें एक बिल्कुल नई फिल्म देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


 उमेश की पहली फिल्म 'ओह माई गॉड' दर्शकों और आलोचकों द्वारा पहले ही सराही जा चुकी है। उमेश ने कहा कि हमें एक पटकथा पसंद आई है, लेकिन उस पर थोड़ा काम बाकी है। जल्द ही हम पटकथा पर काम पूरा कर लेंगे। अश्विनी यार्दी, अक्षय कुमार और परेश रावल के सह-निर्माण में बनी 'ओह माई गॉड' में अक्षय कुमार और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं भी निभाई थीं। अगले संस्करण में अक्षय कुमार के होने की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर उमेश ने कहा कि वह हमारी टीम में हैं। वह भी फिल्म में होंगे लेकिन पहले हमें उनकी तारीखें देखनी होंगी।
विज्ञापन


 वैसे अभिनेता परेश रावल फिल्म की सफलता को भुनाने की जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक-दो कहानियों पर विचार किया है। देखते हैं आगे क्या होता है। हमें कोई जल्दी नहीं है। मुझे लगता है यदि अगला संस्करण बने तो उसे 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के संस्करण 'लगे रहो मुन्ना भाई' की तरह का होना चाहिए।" यदि ऐसा होता है तभी यह फिल्म लोगों द्वारा सराही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed