फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O Romeo Director Vishal Bhardwaj Requests To Arijit Singh To Take Back His Retirement Says It is Unacceptable

‘अपना संन्यास वापस लो अरिजीत..', विशाल भारद्वाज ने साझा किया वीडियो; बोले- 'यह गलत है, मुझे मंजूर नहीं..'

Fri, 30 Jan 2026 06:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 Jan 2026 06:58 PM IST
सार

Vishal Bhardwaj On Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अब संगीतकार और निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह से रिटायरमेंट वापस लेने की अपील की है…

विज्ञापन
O Romeo Director Vishal Bhardwaj Requests To Arijit Singh To Take Back His Retirement Says It is Unacceptable
अरिजीत सिंह और विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा वक्त के सबसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने जबसे प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, तबसे संगीत जगत में हर कोई उनके फैसले से हैरान है। अरिजीत के फैंस से लेकर सेलेब्स तक अरिजीत को अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं। अब इसी क्रम में निर्देशक, संगीतकार और सिंगर विशाल भारद्वाज ने भी अरिजीत से संन्यास वापस लेने की अपील की है।

विज्ञापन

यह अन्याय है
अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चाओं में बने विशाल भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विशाल भारद्वाज हाथ में फोन पकड़े एक गाने की कुछ लाइनें गुनगुना रहे हैं। ये संभवत: ‘ओ रोमियो’ फिल्म का गाना है। वीडियो में अरिजीत दिख तो नहीं रहे हैं, लेकिन विशाल ने कैप्शन में बताया कि वो वीडियो बना रहे थे। वीडियो में विशाल भारद्वाज की पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए विशाल ने अरिजीत से संन्यास वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अरे अरिजीत... कुछ दिन पहले तक जब हम इस गाने पर साथ में काम कर रहे थे (तुम वीडियो शूट कर रहे थे), मुझे नहीं पता था कि यह तुम्हारे साथ मेरा आखिरी फिल्मी गाना होगा। यह बहुत अन्याय है। ये स्वीकार नहीं हैं। संन्यास वापस लो।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vishal Bhardwaj (@vishalrbhardwaj)

विज्ञापन
विज्ञापन

अरिजीत ने गाया ‘ओ रोमियो’ का गाना
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ में अरिजीत सिंह ने गाने गाए हैं। फिल्म का पहला गाना ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ अरिजीत सिंह ने ही गाया है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म से पहले गाना हिट है। संभव है अरिजीत ने फिल्म के और भी गाने गाए हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः Mayasabha X Review: दर्शकों को कैसी लगी ‘तुम्बाड’ फेम निर्देशक की ‘मायासभा’? फिल्म देखकर दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर अरिजीत ने किया हैरान
अरिजीत सिंह ने बुधवार 28 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से अचानक रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि वो प्लेबैक सिंगिंग को पूरी तरह से अलविदा कह रहे हैं। हालांकि, अरिजीत ने ये साफ किया कि वो संगीत से विदा नहीं ले रहे हैं, वो संगीत बनाना जारी रखेंगे। जिससे संभव है कि अरिजीत कॉन्सर्ट करते रहेंगे और अपना स्वतंत्र संगीत बनाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed