फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nusrat Jahan wear crop top with bralette look gorgeous in bold photos viral on social media

Nusrat Jahan: डोरी पर टिका क्रॉप टॉप पहन नुसरत जहां ने दिखाईं अपनी अदाएं, बोल्डनेस से इंटरनेट पर लगाई आग

Sun, 07 Aug 2022 01:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 01:25 AM IST
सार

नुसरत जहां अपनी बोल्डनेस से कई बार इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाया है। 

विज्ञापन
Nusrat Jahan wear crop top with bralette look gorgeous in bold photos viral on social media
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नुसरत अपनी निजी जिंदगी की वजह से कुछ समय तक चर्चा में बनी हुई थीं लेकिन अब वह अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। अभिनेत्री अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर धमाल मचा देती हैं और इस बार भी नुसरत जहां ने कुछ ऐसा ही किया है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में नुसरत काफी सुंदर लग रही हैं। 

विज्ञापन

नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री की अदाएं देखने लायक हैं। इन तस्वीरों में नुसरत ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, जिसमें वह कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने मल्टी कलर की एक डोरी पर टिका हुआ क्रॉप टॉप पहना है। नुसरत ने अपना लुक कानों में बड़ी बाली, न्यूड मेकअप और स्मोकी आई से पूरा किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nusrat J Ruhii (@nusratchirps)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन में लिखा, 'वीकएंड बज।' फैंस को नुसरत का ये अवतार खूब पसंद आया है और हर कोई अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहा है। एक फैन ने  लिखा, 'उफ्फ तेरी अदा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि आप एक अच्छे मुकाम पर पहुंचेंगी जहां कोई भी आपका मुकाबला नहीं करेगा।' इसके अलावा, एक फैन ने नुसरत की तस्वीर पर 'सो क्यूट' लिखा है। इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भी कई लोगों ने भेजा है। 
 

विज्ञापन

बता दें कि नुसरत जहां ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने देश से बाहर अपनी शादी के फंक्शन को किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही नुसरत ने निखिल से ये कहकर रिश्ता तोड़ दिया था कि उनकी शादी नहीं हुई है। बल्कि वह निखिल के साथ लिव-इन में रहती थीं। इसके कुछ समय बाद ही नुसरत जहां ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फिर अगस्त 2021 में उन्होने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद नुसरत ने बताया था कि यह उनका और उनके बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता का बच्चा है।  हालांकि यह भी कहा जाता है कि नुसरत और यश दोनों शादी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed