Nusrat Jahan: डोरी पर टिका क्रॉप टॉप पहन नुसरत जहां ने दिखाईं अपनी अदाएं, बोल्डनेस से इंटरनेट पर लगाई आग
नुसरत जहां अपनी बोल्डनेस से कई बार इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाया है।
विस्तार
बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नुसरत अपनी निजी जिंदगी की वजह से कुछ समय तक चर्चा में बनी हुई थीं लेकिन अब वह अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। अभिनेत्री अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर धमाल मचा देती हैं और इस बार भी नुसरत जहां ने कुछ ऐसा ही किया है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में नुसरत काफी सुंदर लग रही हैं।
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री की अदाएं देखने लायक हैं। इन तस्वीरों में नुसरत ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, जिसमें वह कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने मल्टी कलर की एक डोरी पर टिका हुआ क्रॉप टॉप पहना है। नुसरत ने अपना लुक कानों में बड़ी बाली, न्यूड मेकअप और स्मोकी आई से पूरा किया है।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन में लिखा, 'वीकएंड बज।' फैंस को नुसरत का ये अवतार खूब पसंद आया है और हर कोई अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहा है। एक फैन ने लिखा, 'उफ्फ तेरी अदा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि आप एक अच्छे मुकाम पर पहुंचेंगी जहां कोई भी आपका मुकाबला नहीं करेगा।' इसके अलावा, एक फैन ने नुसरत की तस्वीर पर 'सो क्यूट' लिखा है। इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भी कई लोगों ने भेजा है।
बता दें कि नुसरत जहां ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने देश से बाहर अपनी शादी के फंक्शन को किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही नुसरत ने निखिल से ये कहकर रिश्ता तोड़ दिया था कि उनकी शादी नहीं हुई है। बल्कि वह निखिल के साथ लिव-इन में रहती थीं। इसके कुछ समय बाद ही नुसरत जहां ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फिर अगस्त 2021 में उन्होने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद नुसरत ने बताया था कि यह उनका और उनके बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता का बच्चा है। हालांकि यह भी कहा जाता है कि नुसरत और यश दोनों शादी कर चुके हैं।