KBC: अब शो में नहीं छू पाएंगे अमिताभ बच्चन के पैर, ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने पर भी मनाही
पहले कि तरह लोग अब अमिताभ बच्चन से न तो गले लगेंगे, हाथ मिला पाएंगे न ही वह उनके पैर छू पाएंगे।
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है।
शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अमिताभ बच्चन इस शो का 13 सीजन लेकर आ गए हैं। शो के शुरु होने के साथ ही हजारों लोगों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। लेकिन हां पहले कि तरह लोग अब अमिताभ बच्चन से न तो गले लगेंगे, हाथ मिला पाएंगे न ही वह उनके पैर छू पाएंगे। जानिए क्यों 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर कंटेस्टेंट को अमिताभ से दूरी बनाए रखनी होगी।
नहीं छू पाएंगे पैर
दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कोरोना महामारी के चलते सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना के कारण कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन के बीच किसी भी प्रकार के शारीरिक संपर्क को रोका जा रहा है। अब शो में कंटेस्टेंट्स अमिताभ से दूरी बनाकर रहते हैं।
अब क्वारंटीन में रहते हैं कंटेस्टेंट्स
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है। इसके बाद RTPCR टेस्ट के रिजल्ट आने के चौथे दिन सेट पर जाने की अनुमति मिलती है।
ब्लैक और व्हाइट कपड़ों की है मनाही
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
दरअसल, कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।