{"_id":"6990a466b050fcf345d1e36a727d0b25","slug":"now-sunny-levoni-in-new-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी आज दिखेंगी नए रूप में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी आज दिखेंगी नए रूप में
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी शुक्रवार को एक नए रूप और रंग में नजर आएंगी। उनका यह रूप दोपहर के बाद देख सकेंगे।
विज्ञापन
सनी लियोनी ने बॉलीवुड में बड़ी होशियारी के साथ अपने पांव जमा लिए हैं। उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल रही हैं। लेकिन इधर सनी को सबसे ज्यादा इंतजार है एकता कपूर बैनर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की रिलीज का। इस फिल्म का फर्स्ट लुक इसी शुक्रवार को रिलीज हो रहा है, जो कि नब्बे सेकेंड का है।
यूं तो इस फिल्म की रिलीज को अभी पूरे चार महीने हैं, लेकिन सनी अब तक साइन की गई फिल्मों में से सबसे ज्यादा 'रागिनी एमएमएस 2' से ही उम्मीदें लगाए हुए हैं। इसकी कई वजहें हैं।
विज्ञापन
पहली वजह यह कि यह एक ऐसी फिल्म का सीक्वल है, जो कम बजट की होने के बावजूद खासी चर्चित रही है और जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दस गुना ज्यादा कमाई की है। दूसरी वजह यह है कि इस फिल्म में हॉरर, सेक्स और सस्पेंस का ऐसा तड़का है, जो दर्शकों को अपनी जगह से हिलने नहीं देगा।
विज्ञापन
सनी की बड़ी उम्मीद की तीसरी वजह है फिल्म का बड़ा बैनर। एकता कपूर के प्रोड्यूसर होने से सनी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि उनकी फिल्म सही ढंग से प्रमोट होगी और भव्य तरीके से रिलीज होगी।
भूषण पटेल के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भी ज्यादा बजट की नहीं है, इसलिए इसका हिट होना लगभग तय है। खुद एकता कपूर इस फिल्म से काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
उनका मानना है कि सनी की मौजूदगी की वजह से उनकी यह फिल्म हॉट है। बाला जी फिल्म्स के सीईओ तनुज गर्ग का कहना है कि उनकी फिल्म में थ्रिल, सस्पेंस और सेक्स पहली फिल्म की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। जाहिर है कि दर्शक भी पहली फिल्म की तुलना में तीन गुना ज्यादा मिलेंगे।