{"_id":"ce1ceb20-5570-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-sanjay-khan-will-bring-lord-ram-on-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः अब राम को पर्दे पर उतारेंगे संजय खान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेषः अब राम को पर्दे पर उतारेंगे संजय खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 03 Jan 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 71 बरस के हो गए एक्टर, निर्देशक और निर्माता संजय खान की शोहरत एक ऐसे फिल्मकार के रूप में रही है जो हिंदु धर्म से जुड़े धारावाहिक और फिल्में गढ़ने में माहिर हो। इंडस्ट्री इस बात पर हमेशा सुखद आश्चर्य करती रही है कि इस्लाम धर्म मानने वाले संजय खान की हिंदू धर्म से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों में इतनी बढ़िया समझ कैसे है।
विज्ञापन
संजय खान ने हिंदु धर्म से जुड़े कई धारावाहिक और टेलीफिल्म बनाईं हैं। उनका बनाया हुआ धारावाहिक 'जय हनुमान' घर-घर लोकप्रिय हुआ। एक और टीवी सीरियल 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' के जरिए संजय ने दिखाया कि उन्हें इतिहास और पौराणिक कथाओं कि कितनी गहरी समझ है। अब एक बार फिर वह अपने कॅरियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ आ रहे है। यह प्रोजेक्ट भी हिंदू पौराणिक होगा। यह राम के जीवन पर आधारित फिल्म होगी। 150 करोड़ की लागत से बन रही 'द लीजेंड ऑफ राम' फिल्म में रितिक रोशन राम की भूमिका करने जा रहे हैं। इसके लिए रितिक ने तैयारी करने भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संजय चाहते हैं कि फिल्म के क्लाइमेक्स यानी राम -रावण युद्ध की शूटिंग श्रीलंका में की जाए। यह अपनी तरह की एक नयी पहल होगी। इस सिलसिले में उन्होंने पिछले दिनों श्रीलंका के अधिकारियों को पत्र लिखा है। फिल्म में जायद खान लक्ष्मण का रोल करेंगे। अमिताभ बच्चन को 2 साल पहले ही दशरथ के रोल के लिए साइन कर लिया गया था। फिल्म के तीन मुख्य पात्रों राम, लक्ष्मण और दशरथ का सिलेक्शन होने के बाद संजय इन दिनों सीता और रावण की भूमिकाओं के लिए कलाकारों की तलाश में हैं।
विज्ञापन
एक्टिंग में भी रहे सक्रिय
निर्माता-निर्देशक से इतर एक कलाकार के रूप में भी संजय खान ने अपनी पहलचान बनाई। 'एक फूल दो माली', 'नागिन' और 'वफा' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 'काला धंधा गोरे लोग','चांदी सोना', 'मस्तान दादा', 'नागिन','जिंदगी और तूफान','दुनिया का मेला', 'अनोखी पहचान','मेला', 'वो दिन याद करो', 'महाराजा', 'उपासना', 'दिल ने पुकारा',और 'दोस्ती' जैसी फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं की।
संजय खान का जन्म 3 जनवरी 1941 को बेंगलुरू में एक अफगान पिता सादिक खान और पारसी मां फातिमा के घर हुआ। इनके दो भाई फिरोज खान और अकबर खान भी बॉलीवुड में अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर सक्रिय हैं। उनकी लड़की सुजैन खान की शादी रितिक रोशन से हुई है।