{"_id":"8836d6ce-ce70-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-salman-khan-with-new-girl-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्लू की जिंदगी में आई एक और नई लड़की ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सल्लू की जिंदगी में आई एक और नई लड़की
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपनी प्रेमिका फिर बदल दी है। कुछ दिनों पहले वह रोमानियाई टीवी अभिनेत्री लूलिया वांटर के साथ डेटिंग कर रहे थे। लेकिन इन दिनों सलमान एक नयी लड़की के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले तक खबर आ रही थी कि सलमान किसी फिरंगी युवती के साथ डेट कर रहे हैं। अब नयी खबर यह आई है कि इन दिनों उन्हें एक नई दोस्त मिल गयी है। इन नई दोस्त का नाम है 'डेजी शाह'।
विज्ञापन
डेजी शाह और सलमान इन दिनों कई मौकों पर साथ देखे जा रहे हैं। डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' में उनके साथ काम भी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार इन दिनों वह दोनों शूटिंग के बाद काफी वक्त साथ बिताते हैं।
विज्ञापन
डेजी और सलमान इन दिनों लवासा में शूटिंग कर रहे हैं। सलमान को वहां जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वो डेजी के साथ साइकिल की सवारी पर निकल पड़ते हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि सलमान डेजी का कैरियर संवारने के लिए उसे टिप्स भी दे रहे हैं।
हालांकि डेजी का कहना है कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है। लोग जैसी चाहें बाते करते रहें। वे सलमान को अपना खास दोस्त मानती हैं और उन्हें खुशी है कि दोनों साथ साथ काम कर रहे हैं।