{"_id":"4cfc7196-4a80-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-remake-of-film-chasmebuddoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो, 'चश्मेबद्दूर' फिल्म का भी रीमेक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो, 'चश्मेबद्दूर' फिल्म का भी रीमेक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों रीमेक और सीक्वल फिल्मों का तो जैसे दौर चल रहा है। हर तीसरी फिल्म या तो रीमेक है या फिर पिछली फिल्म का सीक्वल। अब 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'चश्मेबद्दूर' की भी रीमेक फिल्म आ रही है।
विज्ञापन
इसके लिए आपको बहुत दिन तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। इस फिल्म का रीमेक इसी नाम से अगले साल 22 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। आपको ध्यान होगा 1981 में रिलीज हुई फिल्म में फारुख शेख, दीप्ती नवल और रवि बासवानी प्रमुख कलाकार थे। वहीं इस फिल्म में अली जाफर, सिद्धार्थ और देवेंद्रु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीप्ती नवल का किरदार इस फिल्म में तापसी पनु ने निभाया है। तापसी इस फिल्म से पहले साऊथ की कई फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म को डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि 'चश्मेबद्दूर' की इस सीक्वेल फिल्म की पटकथा उन्हीं सई परांजपे ने लिखी है जिन्होंने 1981 में आई इस फिल्म को डायरेक्टर किया था। लगभग तीस साल बाद जब समाज काफी कुछ बदल गया है तब देखना होगा कि इस फिल्म को कितनी सफलता मिल पाती है। दर्शकों को 'पड़ोसन' की रीमेक फिल्म का हश्र अच्छी तरह से याद है। इस नई चश्मेबद्दुर में अनुपम खेर, ऋषि कपूर और जूही चावला भी विशेष भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म के साथ इसी दिन 'काई पो छे' फिल्म रिलीज हो रही है।