फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Now Biopic will made on Maninderjeet Singh Bitta

एम एस बिट्टा पर बनेगी बायोपिक, आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते हुए कई बार हमले

Tue, 28 May 2019 01:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Now Biopic will made on Maninderjeet Singh Bitta
Shailendra Singh and MS Bitta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में इन दिनों थोक के भाव बन रहीं बायोपिक्स में नया नाम जुड़ा है एम एस बिट्टा की बायोपिक का। एम एस बिट्टा अक्सर आतंकवादी विरोधी अभियान चलाने के लिए सुर्खियों में रहते हैं और उन पर कई बार जानलेवा हमले भी हुए हैं। इंदिरा गांधी की हत्या के साल भर पहले स्वर्ण मंदिर में तिरंगा फहराने का ऐलान कर चर्चा में आए बिट्टा पर बायोपिक बनाने के राइट्स निर्माता शैलेंद्र सिंह ने खरीदे हैं।
विज्ञापन


कभी परसेप्ट पिक्चर्स जैसी मशहूर फिल्म प्रोडक्शन और विज्ञापन बनाने वाली कंपनी चलाने वाले शैलेंद्र सिंह ने लगातार फ्लॉप हुई फिल्मों के बाद अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया था। शैलेंद्र कई साल बाद फिर से फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर आधारित एक गाना भी लांच किया था, जिसकी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एजेंडा सिनेमा पर पूछे गए एक सवाल पर हंगामा हो गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही ग्लोबल डांस चैंपियन बनी किंग्स यूनाइटेड टीम पर भी फिल्म बनाने का एलान किया था। बायोपिक बनाने की उनकी दूसरी कोशिश एम एस बिट्टा की बायोपिक है। दोनों फिल्मों के लिए लेखक, निर्देशक और कलाकार अभी कुछ नहीं फाइनल हुए हैं। मंगलवार को शैलेंद्र और उनकी टीम ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और इस नई बायोपिक का एलान किया। एम एस बिट्टा की जीवनी पर बनने जा रही इस फिल्म का नाम रखा गया है, जिंदा शहीद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed