फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now big film on narendra modi

जानिए मोदी पर बन रही फिल्म के बारे में

Tue, 20 May 2014 12:40 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
now big film on narendra modi

देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनने जा रही फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। कारण यह कि अब इसकी स्क्रिप्ट में जरूरी बदलाव होने हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह फिल्म अब मोदी के सीएम (मुख्यमंत्री) से लेकर पीएम (प्रधानमंत्री) बनने तक की यात्रा को भी दिखाएगी। निर्देशक रूपेश पटेल की इस फिल्म में परेश रावल मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग साल की शुरुआत में हो चुकी थी और खुद मोदी ने इसे हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

हीरो खुद था चुनावों में

now big film on narendra modi

लोकसभा चुनावों के कारण इसे थोड़े समय के लिए रोकना पड़ा था क्योंकि खुद परेश भाजपा के टिकट पर अहमदाबाद पूर्व से चुनाव लड़ रहे थे। वह यह चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन निर्देशक का इरादा अब फिल्म की कहानी में थोड़ा बदलाव करने का है।

उल्लेखनीय है कि परेश रावल और मोदी की मित्रता पुरानी है और 2012 में परेश ने गुजरात के विधानसभा चुनावों में खुल कर मोदी का प्रचार किया था।

निर्देशक रूपेश पटेल के अनुसार, ‘अब जबकि राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है, हमने शूटिंग को थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आज की स्थितियां देखते हुए स्क्रिप्ट में कई बदलावों की जरूरत मालूम पड़ रही है।

प्रधानमंत्री बनने तक का कार्यकाल

now big film on narendra modi

साफ हो चुका है कि मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, ऐसे में इस चुनाव के नतीजों में उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत और परिणामों को भी शामिल किए जाने की आवश्यकता है। उसके बगैर कहानी अधूरी मालूम पड़ेगी।’ पटेल इस वक्त कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं और वहां से लौटने के बाद स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे। ऐसे में फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि फिल्म की शूटिंग कब तक रुकी रहेगी।

सूत्रों का कहना है कि पहले निर्माता-निर्देशक का इरादा मोदी के जीवन पर बन रही इस फिल्म को चुनाव से पहले ही पूरा कर लेने का था, ताकि चुनावों के दौरान रिलीज किया जा सके। इससे मोदी की छवि को चमकाने में मदद मिलती। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और मोदी को भी चुनाव जीतने के लिए फिल्म की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन

इमेज बनाने का इरादा नहीं

now big film on narendra modi

हालांकि फिल्म के निर्माता मीतेश पटेल का कहना है कि यह बात सही नहीं है। उनका कहना है कि इस फिल्म से मोदी की इमेज-बिल्डिंग जैसा कोई इरादा न पहले था और न अब है। हम सिर्फ उनके जीवन को लोगों के सामने पहुंचाना चाहते हैं।

उन्होंने समाज के बेहद निचले तबके से देश के पीएम तक का सफर तय किया है और यह लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी हो सकता है। सच तो यह है कि मोदी और उनकी छवि मेरी फिल्म से कहीं बड़े है। एक फिल्म से उनके राजनीतिक जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि पटेल ने पिछले साल गांधीनगर में मोदी से मुलाकात करके उनके जीवन पर फिल्म बनाने की इजाजत ली थी। पहले यह फिल्म मोदी के एक आम आदमी से गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की कहानी थी। निश्चित रूप से अब आगे बढ़ना ही चाहिए क्योंकि वह अब पीएम पद तक पहुंच चुके हैं। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed