अब सलमान खान की जिंदगी पर बनेगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान के बारे में शायद ही ऐसी कोई जानकारी होगी जो उनके चाहने वालों को न पता हो। सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी छुपा नहीं है। इस बीच शाहरुख खान पर बनी डॉक्युमेंट्री कुछ साल पहले एक लाइफ स्टाइल चैनल पर रिलीज हो चुकी है और आमिर खान पर पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। अब बारी है सलमान खान की।
बीइंग भाईजान होगा फिल्म का नाम
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की मेकिंग को लगभग गुप्त रखा गया था। इसमें सलमान के स्टारडम से लेकर उनकी निजी जिंदगी की झांकी लोगों को देखने को मिलेगी। फिल्म इस वक्त पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसे आने वाले दो-तीन महीनों में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की भी योजना है।
हिट होने की उम्मीद भी
जिस तरह से सलमान के प्रशंसक पूरे देश में फैले हैं, उसे देखते हुए यह अगर डॉक्युमेंट्री किसी फिल्म की तरह हिट हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस डॉक्युमेंट्री से सलमान या उनका चैरिटी संस्थान बीइंग ह्यूमन का जुड़ाव है या नहीं, इस बारे में फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है। खुद सलमान भी मीडिया के द्वारा इस डॉक्युमेंट्री को लेकर सवाल किए जाने पर चुप हैं।