फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now a film on bal thackeray

अब बाल ठाकरे की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

Thu, 18 Jul 2013 02:08 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
now a film on bal thackeray

चर्चित हस्तियों में बॉलीवुड की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई है। इन सेलेब्रिटीज

विज्ञापन
पर फिल्में बनाना उसे फायदे का सौदा दिखने लगा है। इसी कड़ी में अब शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का नाम सामने आया है।

बताया जा रहा है कि खुद ठाकरे के परिजन और नजदीकी भी इस प्लान से उत्साहित हैं। कई निर्देशक इस फिल्म को बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन ठाकरे के नजदीकी चाहते हैं कि यह फिल्म कोई ऐसा निर्देशक बनाए जो मराठी भावनाओं को समझता हो।

ऐसे में महेश मांजरेकर के नाम की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों का कहना है कि मांजरेकर इस फिल्म को लेकर विचार तो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


खबर ये भी है कि मांजरेकर फिल्म पर होने वाले संभावित राजनीतिक विवाद में पडऩे से बचना चाह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ठाकरे की जीवनगाथा से न्याय कर पाना किसी भी निर्देशक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल यह भी उठ रहा है कि ठाकरे की भूमिका कौन निभाएगा? मराठी एक्टर सचिन खेड़ेकर के नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed