फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not just Aryan Khan, Wankhede stopped Shah Rukh and questioned for several hours at Mumbai airport customs

आमना सामना: शाहरुख खान के लिए पहले भी मुसीबत बन चुके हैं समीर वानखेड़े, एयरपोर्ट पर लगाया था डेढ़ लाख का जुर्माना

Wed, 27 Oct 2021 10:43 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 27 Oct 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Not just Aryan Khan, Wankhede stopped Shah Rukh and questioned for several hours at Mumbai airport customs
समीर वानखेड़े-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले की वजह से बेहद परेशान हैं। दरअसल इस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आरोपियों के खिलाफ कई सबूतों को कोर्ट में पेश किया है, जिसकी वजह से आर्यन समेत बाकि आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख और समीर वानखेड़े एक दूसरे के आमने सामने हो। इससे पहले भी समीर वानखेड़े शाहरुख के लिए आफत बन चुके हैं। समीर वानखेड़े ने कस्टम ड्यूटी न भरने की वजह से शाहरुख खान पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

विज्ञापन


बात साल 2011 की है, जब शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ हॉलैंड और लंदन से छुट्टियां बनाकर मुंबई वापस लौटे थे। वानखेड़े एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिस में बतौर असिस्टेंट कमिश्नर काम कर रहे थे। उनकी टीम ने पूरे परिवार को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। उनके सामान में ऐसा कई विदेशी सामान मिला जिनपर कस्टम चार्ज भरना जरूरी था।
विज्ञापन


शाहरुख खान के पास कुल 20 लगेज थे, जिसके बाद उनसे घंटों एयरपोर्ट पर पूछताछ की गई। शाहरुख खान और उनके परिवार को 1.50 लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी भरने के बाद जाने की इजाजत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन






शाहरुख एकलौटे ऐसे एक्टर नहीं है जिनका पाला समीर वानखेड़े से पड़ा हो। शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, बिपाशा बसु, विवेक ओबेरॉय, मिनीषा लांबा, रणबीर कपूर, मीका सिंह, अनुराग कश्यप, रिया चक्रवर्ती जैसे फिल्मी सितारों को वानखेड़े अपनी रडार में ले चुके हैं।

आर्यन खान केस
2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा से जा रहे क्रूज़ शिप पर एनसीबी की एक टीम ने रेड की। जहां एनसीबी ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के मुताबिक इन लोगों को ड्रग्स लेने, खरीदने-बेचने के आरोपों के तहत हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed