फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not all is well between Shruti hassan and kamal hassan's girlfriend

पापा की गर्लफ्रेंड से झगड़ पड़ीं श्रुति हासन

Wed, 17 Aug 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 17 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Not all is well between Shruti hassan and kamal hassan's girlfriend

कमल हासन इन दिनों मुश्किल स्थिति में फंसे हैं। एक तरफ बेटी है तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड। कमल अपनी बेटी के लिए तमिल और हिंदी में फिल्म बना रहे हैं, शाबाश नायडु। फिल्म की कहानी जहां बेटी श्रुति हासन को केंद्र में रख कर लिखी गई है वहीं गर्लफ्रेंड गौतमी फिल्म में मुख्य कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। इसका पहला शूटिंग शेड्यूल हाल में चेन्नई में खत्म हुआ और सेट से सुखद खबरें नहीं हैं।

विज्ञापन


र्चा है कि श्रुति और गौतमी के बीच तनाव बना हुआ है। गौतमी जो भी ड्रेस श्रुति के लिए तैयार करतीं वह उन्हें पसंद नहीं आती थी। इस पर कई बार दोनों में बहस हुई। बताया जा रहा है कि श्रुति को शिकायत थी कि गौतमी उनकी ड्रेस को लेकर लापरवाही बरतती हैं। शूटिंग के दौरान कई मौके आए जब श्रुति ने गौतमी द्वारा तैयार ड्रेस पहनने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर एक दिन दोनों के बीच इतनी गर्मागर्म बहस हुई कि शूटिंग रद्द करनी पड़ी। इस बीच कमल चुप्पी साधे हैं। वह दोनों के बीच कुछ नहीं कह रहे। उनके पैर में शूटिंग के दौरान चोट भी लगी है और इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है। शूटिंग अब सितंबर के दूसरे हफ्ते में शरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रुति और गौतमी के बीच झगड़े की बात गलत

Not all is well between Shruti hassan and kamal hassan's girlfriend

इस बीच श्रुति के मीडिया प्रवक्ता ने गौतमी के साथ उनके तनाव और झगड़े की खबरों को खारिज किया है। श्रुति की तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि किसी भी फिल्म में यह होता है कि डिजाइनर द्वारा तैयार कपड़ों पर हीरो-हीरोइन भी अपनी राय देते हैं और उसके बाद फाइनल ड्रेस तैयार होती है। ऐसा ही शाबाश नायडु में हुआ।

फिल्म में श्रुति को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली बिंदास लड़की के रूप में दिखाया गया है, अतः उसके कपड़े पूरी तरह से वेस्टर्न रखे गए हैं। श्रुति के प्रवक्ता के अनुसार गौतमी भी प्रोफेशनल हैं और जब उन्हें श्रुति की ड्रेस में कुछ बदलाव के सुझाव दिए गए तो उन्होंने सहर्ष ही स्वीकार कर लिया। गौतमी लंबे समय अमेरिका में रह चुकी हैं और जानती हैं कि वहां के युवा कैसे कपड़े पहनते हैं।

उधर, कमल के करीबियों का कहना है कि बेटी और गर्लफ्रेंड के साथ उनके सहज रिश्ते हैं। वह बेटियों से कुछ नहीं छुपाते। श्रुति और गौतमी के बीच कोई तनाव नहीं है। श्रुति के पिछले जन्मदिन पर गौतमी भी कमल हासन के साथ उन्हें शुभकामनाएं देने गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed