फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nora fatehi will perform with priyanka chopra husband nick jonas and Kehlani at international event in abu dhabi

Nora Fatehi: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग ठुमके लगाएंगी नोरा फतेही, मिला ये इंटरनेशनल मौका

Tue, 30 Nov 2021 10:16 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

एक के बाद एक डांस आइटम नंबर करके सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की भी आइटम नंबर वन बन चुकीं नोरा फतेही जल्द ही इंटरनेशनल मंच पर ठुमके लगाती नजर आएंगी। वह इंटरनेशनल सेंसेशन निक जोनस और केहलानी के साथ जलवे बिखेरने वाली हैं।

विज्ञापन
nora fatehi will perform with priyanka chopra husband nick jonas and Kehlani at international event in abu dhabi
नोरा फतेही, निक जोनस - फोटो : Instagram

विस्तार

एक के बाद एक डांस आइटम नंबर करके सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की भी आइटम नंबर वन बन चुकीं नोरा फतेही जल्द ही इंटरनेशनल मंच पर ठुमके लगाती नजर आएंगी। वह इंटरनेशनल सेंसेशन निक जोनस और केहलानी के साथ जलवे बिखेरने वाली हैं।

विज्ञापन


अब तक कई आइकॉनिक स्पेशल नंबर्स पर परफॉर्म करने वाली नोरा फतेही अबु धाबी में होने जा रहे इस इंटरनेशनल इवेंट पर अपनी अदा और स्टाइल के साथ अपने कुछ सबसे पॉपुलर चार्टबस्टर्स पर दिलकश मूव्स दिखाएंगी। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके द्वारा किए गए सभी गाने एक से बढ़कर एक रहे हैं, जिनमें उनके अनोखे अंदाज ने उन्हें और भी खास बनाया है। हाल ही में नोरा को ‘सत्यमेव जयते 2’ के गाने 'कुसु कुसु' के लिए यूट्यूब पर खूब प्यार मिला। हालांकि, सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

 

nora fatehi will perform with priyanka chopra husband nick jonas and Kehlani at international event in abu dhabi
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नोरा ने पेरिस में ल'ओलंपिया ब्रूनो कोक्वेट्रिक्स में अरेबिक और इंडियन डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस की थी। नोरा फतेही का दावा ये भी है कि वह मुंबई सिनेमा की इकलौती सेलेब हैं जिसने प्रतिष्ठित स्थल ओलंपिया में अपनी परफॉर्मेंस दी थी।

नोरा को इस साल दो बड़ी फिल्मों 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' और हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' में देखा गया है। 'भुज' में नोरा ने अभिनय करने की भी नाकाम कोशिश की थी। वहीं 'सत्यमेव जयते 2' में उनके द्वारा 'कुसु कुसु' के स्पेशल नंबर पर की गई परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तो खूब वायरल हुई लेकिन फिल्म को खास फायदा नहीं पहुंचा पाई। 3 दिसंबर को होने वाले इस इवेंट के लिए नोरा ने हार्डी संधू के साथ कई डांस नंबर्स पर जमकर रिहर्सल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed