फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no entry in mahakumbh for 'ek thi daayan' team

कोई भी 'डायन' नहीं जा सकेगी महाकुंभ

Thu, 31 Jan 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
no entry in mahakumbh for 'ek thi daayan' team

कोई भी 'डायन' महाकुंभ नहीं जा पाएगी। मतलब समझे आप। एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' की टीम महाकुंभ जाने थी। इस टीम को 10 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाने के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करना था। अब इस प्लानिंग पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


एकता कपूर को मेला प्रशासन ने फिल्म प्रमोशन की इजाज़त नहीं दी है। मौनी अमावस्या पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ प्रशासन ने फिल्म निर्माता एकता कपूर को यहां उनकी आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' का प्रचार करने के अलावा किसी भी तरह के कार्यक्रम करने से रोक दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इस दिन भीड़-भाड़ को देखते हुए कलाकारों की सुरक्षा की गारंटी भी नहीं ली सकती है।
विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि धर्मक्षेत्र में इस तरह फिल्म का प्रचार करने से अव्यवस्था पैदा होगी। सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र ही नहीं, मेला अवधि में शहर के भीतर भी प्रमोशन के लिए परमिशन नहीं दी जाएगी। हालांकि फिल्म के कलाकारों को सामान्य श्रद्धालुओं के तौर पर मेला क्षेत्र में आने की इजाज़त दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 10 फरवरी को एकता कपूर बैनर की फिल्म 'एक थी डायन' के कलाकारों को महाकुंभ आना था। इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी के नाम तय हो गए थे। बाकी कलाकारों पर बात चल रही थी। एकता कपूर की योजना थी कि कुंभ के बहाने वह अपनी फिल्म का प्रचार-प्रचार कर लेंगी। इसके लिए कलाकारों को आठ फरवरी की रात ही संगम के तट पर पहुंच जाना था। यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed