Yash: ‘केजीएफ’ स्टार यश ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त, बोले-‘रावण के किरदार को कई तरह से निभाया जा सकता है’
इन दिनों साउथ स्टार और फिल्म ‘केजीएफ’ के पॉपुलर हीरो यश बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में वह रावण के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में यश ने रावण के किरदार पर बात की। इसे एक एक्साइटिंग रोल बताया।
विस्तार
इन दिनों साउथ के पॉपुलर एक्टर यश फिल्म ‘रामायण’ की ‘ शूटिंग मुंबई के अक्सा बीच के पास कर रहे हैं। इस फिल्म में वह रावण के रोल में हैं। इस किरदार को निभाकर बतौर एक्टर यश काफी खुश हैं। वह मानते हैं कि एक एक्टर के लिए इस किरदार में करने के लिए बहुत कुछ है।
कई तरह से निभाया जा सकता है किरदार
एक मीडिया हाउस को दिए गए हालिया इंटरव्यू में यश कहते हैं, ‘ मेरे लिए रावण का किरदार बहुत ही खास है। अगर कोई मुझसे पूछता कि इस किरदार के अलावा रामायण में कोई और किरदार निभा लो तो मैं मना कर देता। मुझे इस किरदार में अलग-अलग शेड्स पसंद हैं। रावण के किरदार को कई तरह से निभाया जा सकता है।’
एक्शन सींस की शूटिंग कर रहे हैं यश
यश इन दिनों मुंबई के आक्सा बीच पर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के एक्शन सींस की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन एक्शन सींस की शूटिंग पर रणबीर कपूर मौजूद नहीं थे। दरअसल, इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और सीता जी की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी।
अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह फिल्म दो हिस्सों में बन रही है। पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर आएगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि नितेश तिवार की इस फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है। यश के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘टॉक्सिक’ नाम की फिल्म भी कर रहे हैं।