कार्यक्रम में सितारों का जलवा: पत्नी गौरी के साथ नजर आए आमिर खान, रणवीर रणवीर सिंह ने गरबा करके लूटी महफिल
Nita Ambani: नीता अंबानी के एक प्रोग्राम में बॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा है। कार्यक्रम में आमिर खान ने सबका ध्यान खींचा। वह अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए।
विस्तार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों के आउटफिट ने लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अकेले ही कार्यक्रम में पहुंचे। पिंक आउटफिट में रणवीर सिंह काफी कॉन्फिडेंट नजर आए। वह पहले मेहमानों से मिले, इसके बाद कैमरे के सामने पोज दिए।
रणवीर सिंह ने किया गरबा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सिंह गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना
गोल्डन कढ़ाई वाली डार्क पर्पल साड़ी में रश्मिका काफी शानदार लगीं। वह कार्यक्रम में अकेले ही पहुंचीं। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी क्यूट लग रही थीं।
सारा अली खान
ब्लू लेहंगा और कुर्ती में सारा अली खान का अलग ही अंदाज दिखा। उनका लेहंगा इतना भारी था कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि यह आउटफिट उन पर काफी जच रहा था।
कृति सेनन
कृति सेनन रंग-बिरंगे एथनिक आउटफिट में कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं।
जैकलिन फर्नांडीस
जैकलिन फर्नांडीस ने इस मौके के लिए क्रीम कलर की साड़ी चुनी जिस पर पिंक शेड था। खुले बालों में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अदिति राव हैदरी
कार्यक्रम में अदिति राव हैदरी का भी जलवा रहा। वह गोल्डन कढ़ाई वाले ब्लैक लेहंगा में कार्यक्रम में पहुंचीं। उनके झुमकों पर फैंस की नजर टिक गई।
शनाया कपूर
इवेंट में शनाया कपूर भी पुहंचीं। उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ पोज दिए।