फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nita Ambani Cultural Centre Third Anniversary Attended By Salman Khan To Sidharth Malhotra And Kiara Advani

नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ पर पहुंचे सितारे, सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ-कियारा ने की शिरकत

Fri, 03 Apr 2026 08:51 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 03 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

Nita Ambani Cultural Centre Third Anniversary Event: मुंबई में शुक्रवार को नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ से जुड़े इवेंट में कई फिल्मी सितारे पहुंचे। राजनीतिक जगत से भी कई हस्तियां यहां मौजूद दिखीं। जानिए, इस इवेंट में कौन-कौन शामिल हुआ।

विज्ञापन
Nita Ambani Cultural Centre Third Anniversary Attended By Salman Khan To Sidharth Malhotra And Kiara Advani
नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : ANI

विस्तार

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने मुंबई में कुछ साल पहले कल्चरल सेंटर की नींव डाली थी। इस जगह पर देश भर के कल्चरल इवेंट होते हैं। आज नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ थी। इस मौके पर एक खास इवेंट मुंबई में रखा गया। इसमें सलमान खान से लेकर कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए 
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे। नीता अंबानी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 


सलमान खान और जावेद अख्तर-शबाना आजमी इवेंट में पहुंचे 

इस इवेंट में सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी पारंपरिक पहनावें में नजर आए। 


 

'धुरंधर' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' के कारण चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की तरफ बढ़ रही है। रणवीर भी नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में शामिल हुए। वह काफी उत्साहित नजर आए।
   



सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अलावा कई सितारे इवेंट में दिखे

सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ इवेंट में पहुंचे। कियारा साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आईं। इनके अलावा इवेंट में सोनाली बेंद्रे, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, ए आर रहमान, अनन्या पांडे और नीतू कपूर जैसे कई सेलेब्स भी मौजूद रहे।  

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed